फैशन : फंकी कलर्स में आ रहे हेयर एक्सटेंशन

Fashion: Hair extensions in funky colors
फैशन : फंकी कलर्स में आ रहे हेयर एक्सटेंशन
फैशन : फंकी कलर्स में आ रहे हेयर एक्सटेंशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुरियंस में फैशन की डेफिनेशन हर थोड़े दिनों में बदलती  रहती है। हेयर्स के लिए गर्ल्स बहुत कांशियस रहती हैं। फैशन के साथ अब गर्ल्स  हेयर की लेंथ और वॉल्यूम दिखाने के लिए कई प्रकार के सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन का यूज कर खुद को ब्यूटीफुल दिखा रही हैं। सिंथेटिक रूप से बनाए गए ये ब्राउन व ब्लैक के साथ कई हाई-लाइटिंग और फंकी कलर्स में अा रहे ये हेयर एक्सटेंशन कई स्टाइल में अा रहे हैं। मल्टीकलर एक्सटेंशन का ट्रेंड कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच नजर आ रहा है। ड्रेस मेचिंग के अकॉर्डिग गर्ल्स इसे कैरी कर रही हैं। ओपन हेयर्स के साथ ओपन हेयर एक्सटेंशन का यूज किया जा रहा है। ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि, गर्ल्स हमेशा नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं। कभी यह फैशन उनके दूसरे लुक को दिखाता है, तो कभी फैशन के रंग में वे डिफरंट नजर आती हैं। हाइलाइटेड हेयर के बीच डार्क कलर एक्सटेंशन गर्ल्स को एटरेक्टिव लुक दे रहा है। बालों को कलर कराने के बजाय कलर हेयर एक्टेंशन का ट्रेंड बढ़ गया है। मार्केट में ब्लू, रेड, यलो हेयर कलर एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। बॉयज में हेयर कलर एक्सटेंशन का फैशन नजर आ रहा है। वे भी अपने लुक को चेंज करने के लिए हेयर कलर एक्सटेंशन को फॉलो कर रहे हैं। 

इसमें है कई वेरायटी

इनमें स्टाइलिश चोटी हेयर, बन्स, लेयर, स्ट्रेट, यू शेप, कर्ली, स्टेप कटिंग के अलावा ये भी आ रहे हैं, जिनमें ग्रीन, पिंक, रेड, ग्रे, ब्लू, यलो और ऑरेंज के अलावा नेचुरल कलर भी खास हैं।  महिलाएं स्टाइल दिखाने के लिए एक्सटेंशन का सपोर्ट लेकर अपने हेयर की वॉल्यूम और लेंथ को शो कर सकती है। ये नेचुरल हेयर के साथ अासानी से लग जाते हैं अाैर पार्टी व वेडिंग सेरेमनी में कुछ घंटों के लिए अपने स्टाइल को अट्रेक्टिव बना सकती हैं।  बिजी लाइफ में हर ऑकेजन पर बार-बार सैलून जाना पाॅसिबल नहीं हाेता, ताे ये क्लेचर बेस हेयर एक्सटेंशन घर में ही अासानी से लगाया जा सकता है।  इन्हें लगाने के लिए टिप-टॉप पिन आती है। उसी से इन्हें नेचुरल हेयर में अटैच किया जाता है। इनमें विशेष तौर पर तीन प्रकार के स्टाइल ट्रेंड में हैं। जिनके लाॅन्ग या शॉर्ट हेयर होते हैं वे अपने नेचुरल हेयर पर क्लेचर से मनचाहे स्टाइल के बन अटैच कर सकती हैं। इनमें फ्रेंच बन, फ्रेंच नॉट, मैस्सी बन, एस स्टाइल बन और कर्ली बन ट्रैंड में हैं। इन बन को गोल्डन व ब्राउन लुक भी दे सकती हैं। जिनके हेयर हैवी नहीं होते और उन्हें किसी कॉस्टयूम के साथ ओपन हेयर की जरूरत होती है, तो वे नेचुरल हेयर फोल्ड कर छुपा सकती हैं और क्लेचर की सहायता से कई तरह के ओपन हेयर एप्लाई कर सकती हैं। इनमें लेयर कट, रिवर्स ग्रेजुएशन, स्टेप कट, सॉफ्ट कर्ल और यू शेप का लुक दे सकते हैं। लेंथ और वॉल्यूम भी मनचाहा मिल जाता है।

बॉयज को भी भा रहा हेयर कलर एक्सटेंशन 

बॉयज भी हेयर कलर एक्सटेंशन का यूज कर रहे हैं। कॉलेज गोइंग बॉयज के बीच इसका काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर हेयर कलर एक्सटेंशन लगाकर काफी फोटो शेयर की जाती है। नागपुरियंस बॉलीवुड फैशन को फॉलो करते हैं। जब भी कुछ नया आता है उसे जरूर ट्राय करते हैं। बालों की समस्या और बालों को लुक देने के लिए हेयर एक्सटेंशन बहुत बढ़िया ऑप्शन है। बॉयज के लिए हेयर कलर एक्सटेंशन उपलब्ध है।

Created On :   20 Feb 2020 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story