बैरक की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Fell down from the stairs of the barracks, declared dead by doctors
बैरक की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कैदी की मौत बैरक की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्थानीय कारागृह में बंद कैदी की शनिवार को मौत हो गई। बैरक की सीढ़ियों से वह नीचे गिर पड़ा था। घटना के कारणों को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। उस पर करीब तीस प्रकरण दर्ज थे। कैदी दुर्गेश उर्फ छल्ला दुपसिंह चौधरी (31) रेणुका नगर, पारडी निवासी था। जेल प्रशासन के अनुसार, शनिवार की सुबह पौने नौ बजे दुर्गेश बैरक नंबर 10 की सीढ़ियों पर साथी कैदियों के साथ खड़ा था। इस दौरान चक्कर आने से वह गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। हाल ही में एक कैदी ने जेल अधिकारी पर हमला भी किया था। संदेह है कि किसी ने उसे धक्का तो नहीं दिया।

दुर्गेश कुख्यात अपराधी था। उसके माता-पिता नही है। एक बहन है। पुलिस रिकार्ड में दुर्गेश की पहचान सीरियल किलर के रूप में है। उसके खिलाफ करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें हत्या, अपहरण, अनैसर्गिक कृत्य, दुष्कर्म, चोरी-लूटपाट जैसे मामले शामिल हैं।  

Created On :   27 Feb 2022 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story