प्रेमिका की मौत के दूसरे दिन प्रेमी ने की शादी, प्रेम संबंधों के चलते महिला कैशियर ने कर लिया था सुसाइड

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
प्रेमिका की मौत के दूसरे दिन प्रेमी ने की शादी, प्रेम संबंधों के चलते महिला कैशियर ने कर लिया था सुसाइड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ  गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे एक युवती की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। प्रेम संबंधों के चलते यह घटना हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबार चौक निवासी प्रियंका (29 वर्ष) निजी बैंक में कैशियर थी। 22 नवंबर को प्रियंका ने शुक्रवारी तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी थी। इस घटना को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका का सुसाइड नोट मिला। प्रियंका की मां रेखा और पिता राघोबाजी ने भी अपनी पुत्री की मौत के लिए दीपेश वासुदेव पडोले (34 वर्ष) नंदनवन निवासी को जिम्मेदार ठहराया है। पहले दीपेश और प्रियंका एक ही बैंक में कार्यरत थे।

वर्तमान में दीपेश एचडीएफसी बैंक में है, लेकिन जब दोनों साथ में काम करते थे, तब शादी का झांसा देकर दीपेश ने प्रियंका को प्रेम संबंधों में फांस लिया था। उससे शादी का वादा भी किया था। बाद में प्रियंका को छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी तय की। प्रियंका से पीछा छुड़ाने के लिए वह उसे मानसिक और शारीरीक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद भी प्रियंका दीपेश से शादी करने को तैयार थी, लेकिन दीपेश ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दीपेश की शादी होने के एक दिन पहले प्रियंका उससे िमली थी और दीपेश को अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा था। इस दौरान दोनों में विवाद भी हुआ था, मगर दीपेश अपने फैसले पर अड़ा रहा। प्रेम संबंधों में िमले धोखे से आहत होकर प्रियंका ने शुक्रवारी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके दूसरे ही दिन दीपेश की किसी अन्य युवती से शादी हो गई। इस प्रकरण के लिए दीपेश को जिम्मेदार ठहराया गया है। गुरुवार को पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया। निरीक्षक कुंभारे के मार्गदर्शन में जांच जारी है। 

Created On :   29 Nov 2019 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story