पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत, FIR दर्ज

FIR lodged against inspector on the complaint of lady constables
पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत, FIR दर्ज
पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा साथी महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला पुलिसकर्मियों के मुताबिक रिजर्व पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात आरोपी पिछले आठ महीनों से उनसे साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शुरूआती जांच के बाद आरोप सही पाए गए जिसके बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 


इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला पुलिसकर्मियों ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत

आरोपी इंस्पेक्टर का नाम नामदेव शिंदे है। डेढ़ साल पहले उसे रिजर्व पुलिस बल में तैनात किया गया था। शिंदे के अश्लील बर्ताव से परेशान दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने मामले की शिकायत ठाणे पुलिस आयुक्तालय में की। मामले की जांच के लिए डेढ़ महीने पहले एक जांच समिति बनाई गई जिसकी अगुआई डीसीपी डॉ. प्रियंका नारनवरे कर रहीं थीं।


डीसीपी की जांच के बाद एफआईआर 

जांच के बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को सौंपी। समिति ने कुल 10 लोगों के बयान दर्ज किए गए और गवाहों ने भी शिंदे की करतूत की पुष्टि की। इसके बाद मामले में ठाणे के नगर पुलिस स्टेशन में बुधवार दोपहर एफआईआर दर्ज की गई।


लगातार धमका रहा था शिंदे

महिला पुलिसकर्मियों का आरोप है कि शिकायत के बाद शिंदे उन्हें लगातार धमका रहा था और दूसरे लोगों के मुकाबले उनसे ज्यादा काम कराता था। जांच समिति की अध्यक्ष डीसीपी नारनवरे ने बताया कि शिंदे के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

Created On :   24 Jan 2018 4:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story