- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पहले पत्नी पर किया चाकू से हमला,...
पहले पत्नी पर किया चाकू से हमला, बाद में फेंका गर्म तेल, महिला गंभीर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित चित्रकूट कॉम्प्लेक्स के समीप बुधवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया। चाकू के घाव और तेल से झुलसी युवती को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पीडि़ता 19 वर्षीय निशा ने बताया कि मोनू से प्रेमविवाह किया था। विवाह के बाद से मोनू उसे प्रताडऩा दे रहा है। इस प्रताडऩा के चलते वह मोनू से अलग रह रही है। मोनू नागपुर रोड पर मंगोड़े की दुकान चलाता है। बुधवार को धोखे से उसे दुकान पर बुलाया और विवाद कर मारपीट की। मारपीट के दौरान मोनू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे पीठ पर चोट आई। मोनू इसके बाद भी नहीं रुका और उस पर कढ़ाई का गर्म तेल फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई है। विवाद में बीच-बचाव कर रहा निशांत नामक युवक भी गर्म तेल से झुलसा है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद निशा को भर्ती कराया गया है। इस संबंध में टीआई मनीषराज भदौरिया ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति मोनू मालवी के खिलाफ धारा 324, 294, एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Created On :   10 Feb 2021 10:08 PM IST