पुरस्कार के लिए पांच साहित्यकारों का चयन

Five litterateurs selected for the award
पुरस्कार के लिए पांच साहित्यकारों का चयन
आर्णी पुरस्कार के लिए पांच साहित्यकारों का चयन

डिजिटल डेस्क, आर्णी। स्थानीय हिंदी- मराठी द्विभाषिक कवि, गजलकार स्व.कलीमखान के नाम से दिया जाता है। यह पुरस्कार शब्दशिल्प साहित्यसंघ आर्णी द्वारा दिया जाएगा। पहली बार पुरस्कार वितरण के लिए पूरे देश से प्राप्त हुई 5 साहित्यकृति का चयन किया गया है और उनके नाम घोषित किए गए है। इनमें अजीम नवाज राही, नितीन देशमुख, अरुण विघ्ने, माधवी देवलणकर और रमेश बुरबुरे का नाम शामिल है। इन साहित्यिकों को सम्मानचिन्ह, चंदनवृक्ष, नगद राशि व सम्मानपत्र ऐसा पुरस्कार का स्वरूप है। 23 जनवरी को यह पुरस्कार मान्यवराें के हाथों प्रदान किए जाएंगे, ऐसी घोषणा शब्दशिल्प साहित्य संघ द्वारा की गई है। जिसके चलते शहर में पहला कलीम साहित्यरत्न पुरस्कार इन लोगों को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा करते समय शब्दशिल्प के विजय ढाले, अतुल देशमुख, सचिन शिंदे, अजय चंदेल, समीर खान, अंसार शेख, हरिओम बघेल, गफ्फार शेख आदि उपस्थित थे। समारोह में गजलगायक सुधाकर कदम को शब्दशिल्प अरुणावती जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Created On :   3 Jan 2022 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story