- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पांच विधायक और उनके संपर्क में आए...
पांच विधायक और उनके संपर्क में आए लोग हुए क्वारेंटाइन

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिलेभर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। 29 जुलाई को परासिया में उनके संपर्क में आए परासिया, चौरई, अमरवाड़ा, सौंसर और पांढुर्ना के विधायकों ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। सभी विधायकों ने कोरोना जांच के लिए गुरुवार को स्वाव सेंपल भी दिया है। जिसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। पांच में से चार विधायक होम क्वारेंटाइन हुए है। जबकि सौंसर विधायक अस्पताल में क्वारेंटाइन है। विधायकों के साथ ही उनके निजी स्टाफ और संपर्क में आए लोगों को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है। उधर जुन्नारदेव में प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक सुनील उईके के स्टाफ सहित उनके संपर्क में आए 22 लोगों की सूची तैयार की। इन सभी को वेलफेयर अस्पताल जुन्नारदेव, विधायक के फार्म हाउस और भोपाल में क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं।
पांढुर्ना में स्टाफ समेत विधायक क्वारेंटाइन-
पांढुर्ना विधायक नीलेश उईके ने जुन्नारदेव विधायक के संक्रमित पाए जाने के बाद पांढुर्ना अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सेंपल दिया और होम क्वारेंटाइन हो गए है। उनके अलावा गनमैन, निज सहायक, ड्राइवर भी क्वारेंटाइन हुए है। इनका भी सेंपल लिया गया है।
विधायक सहित 11 मीडिया कर्मियों का हुआ कोरोना टेस्ट-
परासिया विधायक सोहन वाल्मिक सहित 11 मीडिया कर्मियों की गुरुवार को कोरोना जांच हुई। इसके बाद सभी को क्वारेंटाइन कर दिया है। वहीं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त राय, आशीष सिकंदरपुरे और 11 मीडियाकर्मी सहित 28 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
जुन्नारदेव में 22 के सेंपल लिए-
जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित 8 लोगों को कन्हान क्षेत्रीय चिकित्सालय एवं विधायक के करीबी सहित 7 कांग्रेसियों को फार्म हाउस और 7 लोगों को भोपाल में क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी के स्वाव सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है। एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे के मुताबिक यदि इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उस शख्स की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तैयार की जाएगी।
चौरई विधायक के सेंपल लिए-
चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने बुधवार को खुद होम क्वारेंटाइन कर लिया है। जबकि गुरुवार को उनका स्वाव सेंपल लिया गया। विधायक श्री चौधरी का स्टाफ होम क्वारेंटाइन हुआ है। इसके अलावा संपर्क में आए अन्य लोग भी होम क्वारेंटाइन हो गए है। विधायक ने उनके संपर्क में आने वालों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
महल में क्वारेंटाइन हुए अमरवाड़ा विधायक-
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह भी जुन्नारदेव विधायक के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि खुद को उन्होंने महल में क्वारेंटाइन कर लिया है। जांच के लिए सेंपल भी दे दिया है। संपर्क में आए लोगों को भी क्वारेंटाइन के लिए कहा है।
दो डॉक्टर भी हुए होम क्वारेंटाइन-
जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके का इलाज करने वाले जुन्नारदेव के दो डॉक्टरों ने स्वयं को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। गुरुवार को दोनों डॉक्टरों ने स्वाव सेंपल जांच के लिए भेजे गए है।
Created On :   7 Aug 2020 6:29 PM IST