घरों पर लहराएंगे झंडे- बंटेगे लड्डू, राम मंदिर भूमिपूजन समारोह को लेकर उत्साह

Flags will be waved at homes- Sweet will be distributed
घरों पर लहराएंगे झंडे- बंटेगे लड्डू, राम मंदिर भूमिपूजन समारोह को लेकर उत्साह
घरों पर लहराएंगे झंडे- बंटेगे लड्डू, राम मंदिर भूमिपूजन समारोह को लेकर उत्साह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पूर्व नागपुर भाजपा की ओर से इस दिन को विशेष तौर से मनाने की तैयारी की गई है। तैयारी के तहत कार्यकर्ताओं को झंडे वितरित किए जाए रहे हैं। 5 जुलाई को कार्यकर्ताओं के घरों पर भगवा झंडे लहराएंगे। मंदिरों में आरती होगी। 500 किलो के लड्डू बांटे जाएंगे। तैयारी के तहत रविवार को पूर्व नागपुर के सतरंजीपुरा में विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में झंडा वितरण कार्यक्रम हुआ। भाजपा के शहर अध्यक्ष विधानपरिषद सदस्य प्रवीण दटके भी थे। दटके ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। साथ ही राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

51 चौंक में उत्सव

5 अगस्त को पूर्व नागपुर के 51 चौंक में उत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में आरती की जाएगी। 500 किलो लड्डू का वितरण होगा। विधायक खोपडे ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर 500 वर्ष का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। 5 अगस्त का दिन दीपावली की तरह मनाया जाएगा। लाकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में रोशनाई की जाएगी।

Created On :   2 Aug 2020 11:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story