- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
तकनीकि खराबी के कारण मुंबई से नागपुर आने वाला विमान हुआ रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई से नागपुर आने वाला एयर इंडिया का विमान बुधवार को तकनीकि खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से वापस मुंबई जाने वाला विमान भी रद्द कर दिया गया। विमान रद्द होने की सूचना के बाद कई यात्री अन्य विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। कुछ ने जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। तो कुछ वाया दिल्ली और शाम के विमान से निकले। जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 627 को बुधवार 2 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया। इस वजह से नागपुर से मुंबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 628 को भी रद्द कर दिया गया। चूंकि विमान ने वहां से उड़ान नहीं भरी थी, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा जांच भी नहीं हुई थी, तभी विमान रद्द होने की खबर के बाद सभी यात्रियों को बुलाकर जानकारी दी गई। नागपुर से मुंबई जाने वाले 56 यात्री थे, जिसमें करीब 30 से 40 यात्रियों ने अपना टिकट वापस कर दिया। यात्रियों ने 9.20 बजे वाले गो एयर के विमान क्रमांक 141 और 10.25 बजे वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 5326 का टिकट लेकर रवाना हो गए। कनेक्टिविटी वाले यात्रियों को 8.15 बजे वाले एयर इंडिया के विमान क्रमांक 470 से सीधा दिल्ली भेज िदया गया। वहीं कुछ यात्रियों को रात 9.50 बजे जाने वाले एयर इंडिया के विमान क्रमांक 630 में शिफ्ट कर दिया गया।
कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
विमान अचानक से रद्द होने पर 2-4 यात्रियों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर प्रबंधन ने उनको अन्य विमानों के सुझाव के साथ ही देर रात जाने वाले विमान से जाने का विकल्प दिया। इस दौरान यात्रियों को नाश्ता की व्यवस्था करवाई गई।
सब की समस्या सुलझाई
एयर इंडिया के प्रबंधक ने बताया कि हमें विमान रद्द होने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इस पर हमने नाश्ता की तैयारी पहले ही कर ली थी। खबर मिलते ही सारे स्टॉफ ने यात्रियों को संभाला और सभी विकल्पों की जानकारी दी। कुछ को कनेक्टिंग विमान के लिए दिल्ली भेजा।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।