- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- महाराष्ट्र की महिला के साथ एमपी में...
महाराष्ट्र की महिला के साथ एमपी में छेड़खानी, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/ पांढुर्ना। महाराष्ट्र के नागपुर से भुली में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमानी में आई एक महिला को चाकू की नोंक पर छेड़छाड़ करने और धमकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़ता ने नागपुर के पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, डायरी के आधार पर पांढुर्ना पुलिस ने भी आरोपी युवक पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के धंतोली क्षेत्र की रहने वाली विवाहित महिला ग्राम भुली में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। महिला के रिश्तेदार किसी काम से बाहर गए थे। यहां मौजूद राजेश मारोती गजभिए ने चाकू की नोंक पर महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और चिल्लाने पर चाकू से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला नागपुर वापस लौट गई और उसने नागपुर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने मामले की डायरी विवेचना के लिए पांढुर्ना थाने पहुंची। जिसके आधार पर पांढुर्ना पुलिस ने आरोपी युवक राजेश के खिलाफ धारा 354 ए, 506 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
कोर्ट गोलीकांड - टीनू ने कोर्ट में किया सरेंडर - जिला न्यायालय परिसर में इकलाख कुरैशी की गोली मारकर हत्या का षडय़ंत्र रचने वाले नरेन्द्र पटेल और सुरेन्द्र पटेल को आर्थिक मदद करने के आरोपी टीनू धारू ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमके त्रिपाठी की कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने टीनू धारू को चौबीस घंटे के लिए अभिरक्षा में लिया है। पुलिस आरोपी टीनू धारू को रिमांड पर लेगी। टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि बीती 4 अगस्त को न्यायालय परिसर में आरोपी इकलाख कुरैशी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का षडय़ंत्र रचने वाले नरेन्द्र पटेल और सुरेन्द्र पटेल को भोपाल में टीनू और अंकित माटा ने आर्थिक मदद पहुंचाई थी। फरारी के दौरान टीनू षडय़ंत्रकारियों के संपर्क में था। वहीं फरार रिक्की खंडूजा की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Created On :   6 Oct 2017 1:04 PM IST