सुबह 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, फसलों पर मंडराया खतरा

Fog remained till 11 am, threat to crops
सुबह 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, फसलों पर मंडराया खतरा
ठंड का प्रकोप जारी सुबह 11 बजे तक छाया रहा कोहरा, फसलों पर मंडराया खतरा

डिजिटल डेस्क,शहडोल। पिछले चार दिनों से जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शाम होते ही न्यूनतम पारा 7-8 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ जाता है। दिन के समय भी 18 डिग्री से अधिक नहीं जा पाता, क्योंकि दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं होते। गुरुवार को भी सुबह से पूरा इलाका कोहरे की चपेट में रहा। सुबह 11 बजे के बाद हटा, लेकिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन के समय भी कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा लेते रहे। पड़ रही तेज ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या ही प्रभावित होकर रह गई है। कर्मचारी जहां देर से कार्यालय पहुंच रहे हैं वहीं दुकानें भी दोपहर तक ही खुल पा रही हैं।

फसलों पर पाला का खतरा

कोहरे के साथ पड़ रही तेज ठंड के कारण अब फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है। कोहरे के कारण गोभी व फलीदार सब्जियों में माहुर कीड़े लगने की आशंका बढ़ती जा रही है। गेहूं व अन्य फसलोंं पर पाले की आशंका बन चुकी है। कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि पाले से फसलों को बचाने के लिए खेतों के आसपास धुआं करें और सिंचाई करें। साथ ही पशुओं को ठंड से बचाने पशु चिकित्सकों ने किसानों को सलाह दी है।

कमरों में कंपकपाते बैठ रहे छात्र

कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। जिले में कक्षा पांचवीं तक अवकाश की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चे सुबह के समय कोहरे के बीच स्कूल जाते हंै। वहीं स्कूलों के कमरों में कंपकपाते हुए बैठना पड़ रहा है। अभिभावकों को चिंता है कि बच्चे बीमार न पड़ जाएं। यही कारण है कि स्कूलों में उपस्थिति नगण्य रहती है। जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि कम से आठवीं तक तो छुट्टी कर दें।
 

Created On :   6 Jan 2023 12:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story