- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ‘नेकी का पिटारा’ में मरीजों के लिए...
‘नेकी का पिटारा’ में मरीजों के लिए मिल सकेगा खाने का सामान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कैंसर-डे के अवसर पर स्नेहचल वेदना उपशमन केंद्र रामबाग में रखे नेकी का पिटारा (फ्रिज) में मरीजों के लिए जूस, दूध आदि को रखा गया। माधवी सखी मंच की ओर से मरीजों की मदद के उद्देश्य से इन सामग्रियों की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर संस्था की अमिता, सबिता, मंजू, पूनम, अंजू, सुनीता, दीपा, मोना, तृप्ति, सपना, उषा, पूनम आदि उपस्थित थीं। संस्था की अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, शिलपाली, रेनु के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने लिया बोटिंग का आनंद
राजस्थानी महिला मंडल की ओर से शिव तीर्थ सावनेर रोड पर पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मेंबर्स ने एंजॉय किया। वहां पर सुबह नाश्ता से हाइटी तक का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने बोटिंग का भी आनंद लिया और रेन डांस किया। कई सारे गेम्स भी खेले गए। इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंजू मंत्री, रजनी शहलोत, सुजाता मंत्री थे। एडवेंचर गेम्स में सभी ने भाग लेकर पिकनिक को यादगार बनाया। यह जानकारी मंडल की अध्यक्ष किरण पनपालिया ने दी।
दिव्यांगों को ‘आपली बस’ में मुफ्त यात्रा
शहर के दिव्यांग यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मनपा द्वारा संचालित ‘आपली बस’ में दिव्यांग यात्रियों को अब कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें यात्रा में 100 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव बुधवार को मनपा परिवहन समिति की बैठक में पारित किया गया। बैठक में समिति सभापति बंटी कुकड़े ने उक्त प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
बैठक की 4 अहम बातें
1. परिवहन सेवा को पारदर्शी बनाने के लिए 16 चेकर्स की भर्ती का निर्णय लिया गया है। इसमें सेना के सेवानिवृत्त जवानों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।
2. एक सेवानिवृत्त ट्राफिक पुलिस अधिकारी की नियुक्ति को भी हरी झंडी दी गई है, ताकि शहर में बेतरतीब ढंग से चल रही आपली सेवा में अनुशासन आए।
3. आपली बस के ड्राइवर-कंडक्डरों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
4. गैर-सरकारी संगठन की इसमें मदद ली जाएगी। जनता भी सुझाव दे सकती है।
5.परिवहन सभापति बंटी कुकड़े ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
Created On :   7 Feb 2019 4:47 PM IST