गले में निवाला फंसने से महिला की मौत

Food stuck in neck, woman dies
गले में निवाला फंसने से महिला की मौत
गले में निवाला फंसने से महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी थानांतर्गत रामेश्वरी रोड स्थित जयभीम नगर निवासी सुनिता पिटर केलकर (44) की खाना खाने वक्त ही मौत हो गई। रविवार को दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के दौरान सुनिता घर में ही भोजन कर रही थी कि उसे खांसी आई और निवाला गले में ही फंस गया। वह सांस नहीं ले पा रहीं थीं। परिजन तत्काल मेडिकल अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के पूर्व ही सुनिता ने दम तोड़ दिया। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
 

Created On :   30 March 2020 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story