दिल्ली में बुधवार से विदेश शिल्प महोत्सव का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |21 Feb 2022 4:08 PM IST
सम्मेलन दिल्ली में बुधवार से विदेश शिल्प महोत्सव का आयोजन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत विदेश मंत्रालय भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से बुधवार से यहां तीन दिन के शिल्प महोत्सव सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह महोत्सव 23 से 25 तारीख तक चलेगा। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक यह महोत्सव शिल्प, संस्कृति, समुदाय और जलवायु पर आधारित होगा, जिसमें 11 राज्यों के 22 कारीगर समूह भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में एक समृद्ध कारीगर संस्कृति है और इसे अंत र्रा,ट्रीय समुदाय के सामने प्रद र्शित करने की आवश्यकता है।
Created On :   21 Feb 2022 9:36 PM IST
Next Story