- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र विदेशी...
पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र विदेशी स्टूडेंट्स की पहली पसंद

अजीत कुमार,नई दिल्ली। वैसे तो विदेश में एजुकेशन लेना युवाओं की पहली पसंद रहता है लेकिन विदेशी स्टूडेंटस भी महाराष्ट्र में एजुकेशन के क्रेजी होंगे यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देश भर के स्टूडेंटस की पसंद बनकर उभरे महाराष्ट्र के उच्च शिक्षण संस्थान विदेशी स्टूडेंटस को लुभाने में भी आगे रहे हैं। वर्ष 2016-17 में 162 देशों के कुल 47,575 विदेशी स्टूडेंटस ने भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया है। इनमें से 4,619 विदेशी स्टूडेंटस ने पढ़ने के लिए महाराष्ट्र के शिक्षण संस्थानों को चुना है। देश में पहुंचे विदेशी स्टूडेंटस में सबसे अधिक संख्या नेपाल की रही है।
11,250 छात्रों के साथ टॉप पर है नेपाल
भारत में उच्च शिक्षा को लेकर हुए सर्वे के मुताबिक वर्ष 2016-17 के दौरान उच्च शिक्षा पाने के लिए जिन 10 देशों से सबसे ज्यादा स्टूडेंट भारत पहुंचे, उनमें नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, नाईजीरिया, सूडान, मलेशिया, बांग्ला देश, ईरान, यमन और श्रीलंका का नाम शामिल है। इस वर्ष अकेले नेपाल से 11,250 स्टूडेंट भारत पहुंचे जो कुल विदेशी स्टूडेंटस का लगभग 24 प्रतिशत है। इसके बाद 4,423 स्टूडेंटसके साथ अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर है तो भूटान 2,284 स्टूडेंटस के साथ तीसरे पायदान पर है। आंकड़े बताते हैं कि विदेशी स्टूडेंटस की कुल आमद में 62 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं टॉप 10 देशों का रहा है तो शेष 152 देशों के स्टूडेंटस का प्रतिशत 38 रहा है। उक्त 10 देशों में मलेशिया अकेला ऐसा देश है जहां से बॉयज स्टूडेंट के मुकाबले गर्ल्स अधिक संख्या में पढ़ने के लिए भारत पहुंची हैं।
विदेशी छात्रों की पहली पसंद कर्नाटक
वर्ष 2016-17 के दौरान शिक्षा पाने के लिए सबसे ज्यादा विदेशी स्टूडेंटस ने कर्नाटक के विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया है। देश में हुए कुल 47,575 दाखिले में से अकेले कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में 13,050 विदेशी स्टूडेंटस ने प्रवेश लिया। इसके बाद 4,889 नामांकन के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर रहा तो महाराष्ट्र 4,619 विदेशी स्टूडेंटस को दाखिला देकर नंबर तीन पायदान पर रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,356 विदेशी स्टूडेंटस ने अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में नामांकन कराया तो पोस्ट ग्रेजुएशन करने 950 स्टूडेंट पहुंचे। विदेशी स्टूडेंटस को लुभाने में मध्यप्रदेश के शिक्षण संस्थान काफी पीछे रहे हैं। प्रदेश के संस्थानों में इस दौरान केवल 440 विदेशी स्टूडेंटस ने ही दाखिला लिया। भारत पढ़ने आए विदेशी स्टूडेंटस में सबसे ज्यादा लगाव बी. टेक और बीबीए पाठ्यक्रम को लेकर देखा गया है। वर्ष 2016-17 के दौरान बी. टेक पाठ्यक्रम में कुल 6,818 विदेशी स्टूडेंट ने नामांकन कराया तो बीबीए में विदेशी स्टूडेंट की संख्या 4,192 रही।
Created On :   12 Jan 2018 10:33 AM IST