- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- हत्या के आरोप में पूर्व नगराध्यक्ष...
हत्या के आरोप में पूर्व नगराध्यक्ष का पति गिरफ्तार
By - Tejinder Singh |13 Oct 2021 11:08 AM GMT
वर्धा हत्या के आरोप में पूर्व नगराध्यक्ष का पति गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, वर्धा। एक व्यक्ति की हत्या कर शव वर्धा शहर समीप रोठा परिसर के तालाब के पास गेज चेंबर के कुएं में फेंकने के प्रकरण में पूर्व नगराध्यक्ष सुनिता इथापे के पति व समाजसेवक भास्कर इथापे, दो साथियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या करने का अपराध कबूल किया है। अदालत ने आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी दी है। ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने दी है।
Created On :   13 Oct 2021 4:35 PM GMT
Next Story