राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी एक महीने की पेंशन 

Former Uttar Pradesh Governor Ram Naik has given one month pension for construction of Ram temple
राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी एक महीने की पेंशन 
राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी एक महीने की पेंशन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी एक महीने की पेंशन की राशि का योगदान दिया है। उन्होंने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर एक लाख रुपए का धनादेश सौंपा। नाईक के निवास पर भाजपा की नगरसेविका प्रीति सातम और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी पहुंचे थे। नाईक ने नगरसेविका प्रीति को एक लाख रुपए का धनादेश दिया। नाईक ने कहा कि मुझे खुशी है कि राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद को अयोध्या नाम दिया। उन्होंने कहा कि मेरे राज्यपाल रहते हुए अयोध्या में पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाला दीपोत्सव आयोजित हुआ था। नाईक ने कहा कि पूर्व राज्यपालों को कोई वित्तिय लाभ और पेंशन नहीं मिलती। लेकिन मुझे भाजपा का तीन बार विधायक और पांच बार सांसद रहने के चलते प्रति महीने एक लाख रुपए पेंशन मिल रही है। मैंने इसी पेंशन की एक महीने की राशि को राम मंदिर निर्माण के लिए अर्पित किया है। नाईक ने कहा कि देश की परंपरा और इतिहास पर अभिमान महसूस करने वाले हर भारतीय राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहता है।  
 

Created On :   24 Jan 2021 6:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story