कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विद्यापीठ की पूर्व कुलगुरु प्रो. उमा वैद्य को राष्ट्रपति पुरस्कार 

कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विद्यापीठ की पूर्व कुलगुरु प्रो. उमा वैद्य को राष्ट्रपति पुरस्कार 
कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विद्यापीठ की पूर्व कुलगुरु प्रो. उमा वैद्य को राष्ट्रपति पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विद्यापीठ की पूर्व कुलगुरू डॉ. उमा वैद्य को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। केंद्रीय मनुष्यबळ विकास मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिन 2017 व 2018 वर्ष की पुरस्कारों की घोषणा की। संस्कृत, पर्शियन, अरेबिक, पाली, प्राकृत, ओरिया, कन्नड, तेलगू, मल्यालम प्रमुख भाषाओं के विद्वानों को राष्ट्रपति के हाथों प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 2017 संस्कृत विद्वान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय पूर्व कुलगुरू प्रो. डॉ. उमा वैद्य को दिया जाएगा। 

पहले भी मिल चुके हैं कई पुरस्कार
डॉ. वैद्य को अध्ययन-अध्यापन-संशोधन क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव है। उन्हें ये पुरस्कार संस्कृत शिक्षणक्षेत्र में संशोधन कार्यों के चलते दिया जा रहा है। वहीं प्रो. उमा वैद्य विद्यापीठ अनुदान आयोग के सदस्य पद पर शिमला स्थित इंडियन इन्स्टिटयूट ऑफ एडवांस स्टडी या ख्यातनाम संशोधन संस्था समिति में सदस्य नियुक्त हुई हैं। डॉ. वैद्य संस्कृत भाषा व व्याकरणशास्त्र की विदुषी हैं। डॉ. वैद्य जपान, अमेरिका, इटली, ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस या विविध देशों में अभ्यागत प्राध्यापक, संस्कृततज्ञ व व्याख्यान दे चुकी हैं। इससे पहले उन्हें महाराष्ट्र शासन आदर्श शिक्षक पुरस्कार, कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत साधना पुरस्कार, साहित्य सरस्वती उपाधि, आदि शंकर पुरस्कार, मानद डि.लिट्, लोकमान्य गौरव पुरस्कार, संस्कृतश्री पुरस्कार आदि सन्मान मिल चुके हैं।

Created On :   18 Aug 2018 10:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story