गैंगरेप के मामले में चार गिरफ्तार, बेटे के जन्मदिन के बहाने महिला को बुलाया था

Four arrested in gang rape case, woman called on the pretext of sons birthday
गैंगरेप के मामले में चार गिरफ्तार, बेटे के जन्मदिन के बहाने महिला को बुलाया था
गैंगरेप के मामले में चार गिरफ्तार, बेटे के जन्मदिन के बहाने महिला को बुलाया था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने बीमा सलाहकार के रुप में कार्यरत एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के मुताबिक एक आरोपी ने उसे अपने बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बहाने ल मानखुर्द में बुलाया था। लेकिन वहां पार्टी नहीं थी। इस दौरान उसे पीने के लिए एक पेय दिया। जिसे पीने के बाद वह अचेत हो गई। इस दौरान उसके साथ चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 

पीड़िता के मुताबिक 24 जून की इस घटना के बाद वह अस्पताल गई। जहां डॉक्टर ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मानखुर्द पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मानखुर्द पुलिस स्टेशन के प्रभारी किशोर खरत ने दी है। आरोपियों  के नाम अब्दुल जिलानी, सत्तार शेख, हैदर अली व मुराद शेख बताए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी व 328 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। 

Created On :   4 July 2020 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story