- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिसवालों ने डकैतों के साथ बांटा...
पुलिसवालों ने डकैतों के साथ बांटा लूट का माल, SI समेत 4 सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, उस्मानाबाद। सर्राफा व्यापारी के साथ हुई 3 करोड़ रुपए की लूट के मामले में नलदुर्ग पुलिस थाने के सिपाहियों ने डकैतों से हाथ मिलाकर लूट का माल बांट लिया। लाखों रुपए लेकर डकैतों के साथ हाथ मिलाने वाले इस मामले में एक SI के साथ अन्य तीन पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिरीक्षक ने सस्पेंड किया है। ऐसी जानकारी SP पंकज देशमुख ने दी है।
19 जून के सवेरे नलदुर्ग के पास फुलवाड़ी परिसर में बोलेरो गाडी से आए आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की कार रोककर 3 करोड़ से ज्यादा राशि की लूट ली। इस मामले में गिरफ्तार कार चालक को भगाने में मदद करने के बदले में नलदुर्ग पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अनिल किरवाडे, कर्मी भिसे दिघोडे ने लाखों रुपए की रिश्वत ली। संबंधित अधिकारी कर्मियों पर शक होने पर SP ने गुप्त जांच की। उसके तहत पुलिस उपनिरीक्षक अनिल किरवाडे, कर्मी राजू चव्हाण, एमबी भिसे, एनजी दिघोडे के खिलाफ नलदुर्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज करके उन्हे सस्पेंड किया है।
Created On :   4 Aug 2017 9:13 PM IST