एसी खरीदी - बिक्री में लाखों की धोखाधड़ी , हैदराबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
एसी खरीदी - बिक्री में लाखों की धोखाधड़ी , हैदराबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  हैदराबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ गणेशपेठ थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। घटित प्रकरण से एसी खरेीदी-बिक्री में नागपुर के एक व्यापारी को लाखों रुपए से ठगा गया है।

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी व्यापारी विनोद चिंतामन हेड़ाऊ (29 )कर्नलबाग निवासी है। मॉडल मिल चौक में उसकी मां बम्लेश्वरी इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है। 20 अप्रैल से 16 जुलाई 2019 के बीच में विनोद ने 80 एसी का आर्डर हैदराबाद के अहमद इंटरप्राइजेस कंपनी को दिया हुआ था। इसके 33 लाख 75 हजार रुपए भी आरोपी अहमद इंटरप्राइजेस के संचालक मोहम्मद अहमद,,मोहम्मद साजिया,मोहम्मद चांद पाशा,जमाील बानो अहमद और मोहम्मद नाजिया मोहम्मद रियाज को दिए गए हैं,मगर आरेापियों ने 80 में से आधे 45 एसी ही विनोद को दिए हैं। जो कि 15 लाख 20 हजार रुपए के थे। बाकी के 35 एसी अभी तक विनोद को नहीं दिए गए हैं। 

 विनाेद ने कई बार आरोपियों से संपर्क कर आर्डर के मुताबित बाकी के एसी की मांग की अन्यथा रकम लौटा ने लिए कहा था,परंतु आरोपियों ने विनोद को न ही एसी दिए और न ही बाकी की रकम लौटाई। इस बीच आरोपियों ने विनोद के साथ एक और धोखाधड़ी की है। उसके दुकान के नाम से फर्जी बिल बनाकर विनोद द्वारा आर्डर दिए गए बाकी के एसी किसी और व्यक्ति को सस्ते में 8 लाख रुपए में बेच दिए हैं। इस तरह 25 एसी बेचे गए हैं,जबकि वह एसी विनोद के थे। फर्जीवाडे़ के तहत बेचे गए एसी गाड़ी नंबर टीएस 01  यूए 5786 में भेजे गए थे।

घटित प्रकरण ध्यान में आते ही जब विनोद ने आरोपियों को इस संबंध में सवाल जवाब तलब किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना से विनोद को 18 लाख 55 हजार रुपए से चूना लगा है। इसकी शिकायत गणेशपेठ थाने को दी गई थी,लेकिन मामले की अभी तक जांच पड़ताल जारी थी। जांच के दौरान धोखाधड़ी की पुष्टि होने से गुरुवार की देर रात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

हैदराबाद में भी कई को लगाया चूना
आरोपी धाखाधड़ी में माहिर हैं। हैदराबाद में भी इसी तरह से कई लोगों को लाखों रुपए से चूना लगा चुके हैं। तीन से चार मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं। यह मामला करोडों रुपए की धोखाधड़ी से भी जुडे होने का पुलिस सूत्रों ने बताया है।

आर्डर के मुताबिक नही भेजा माल 
 प्रकरण से विनोद ने जिस कंपनी के एसी बुक किए थे उसे उस कंपनी के एसी नही भेजे गए। किसी और कंपनी के सस्ते में एसी भेजे गए हैं। जिसमें से कुछ एसी खराब और टूटे फूटे भी निकले हैं। यही खेल वह अन्य ग्राहकों के साथ भी खेलते हैं। उन्हें भी महंगे और नामी कंपनी के एसी बुक कराने के बाद भी सस्ते से एसी भेजे जाते हैं। 

Created On :   20 Sep 2019 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story