ऑनलाइन नौकरी के चक्कर में युवक ने डेढ़ लाख रुपए गंवाए

ऑनलाइन नौकरी के चक्कर में युवक ने डेढ़ लाख रुपए गंवाए
ऑनलाइन नौकरी के चक्कर में युवक ने डेढ़ लाख रुपए गंवाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बार-बार धोखाधड़ी के बावजूद लोग साइबर क्राइम का शिकार  हो रहे हैं। एक युवक ने ऑनलाइन नौकरी पाने की चाहत में डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए। उसके खाते से नकदी निकाल ली गई। घटित प्रकरण के बाद जरीपटका थाने में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार संत मार्टिन नगर निवासी लियोन विलफेड फ्रांसीस (23) 10 मई 2018 को इंटरनेट पर नौकरी तलाश रहा था। इसके लिए उसने कुछ जॉब प्लेसमेंट की साइट खोली। इस बीच जफर न्यू प्लेसमेंट नामक साइट खोली, उस पर दिए गए नंबर पर फोन किया, तो हेमलता दिवान नामक महिला ने बात की। हेमलता ने लियाेन को बताया कि एसबीआई एयर ऐशिया में रिक्त पदों पर भर्ती जारी है। हेमलता ने अपनी बात की पुष्टि कराने के लिए उसकी कांफ्रेंस के जरिए अभिषेक सोलंकी नामक व्यक्ति से बात कराई। इससे लियोन झांसे में आ गया। विविध शुल्क बताकर पेटीएम द्वारा लियोन से 1 लाख 75 हजार रुपए हथिया लिए गए। रुपए मिलने के बाद हेमलता और अभिषेक नौकरी के संबंध में टालमटोल जवाब देने लगे। इससे लियोन स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ। उसने मामले की शिकायत की।  प्रकरण को साइबर श्रेणी अपराध के तहत अंजाम दिया गया, जिससे प्रकरण को साइबर सेल की मदद से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जांच जारी है।

दुर्घटना में राहगीर की मौत
देवलापार पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को शाम 7.30 बजे के करीब तहसील कार्यालय के पास सर्विस रोड से चल रहे निमटोला निवासी बिरजू छतीलाल मडावी (50) देवलापार से निमटोला पैदल जा रहे थे। तभी आरोपी शोमा बिशन घोडांगे (22) ने अपनी बाइक (एमएच-36, ए-60) से उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थान पर ही मौत हो गई। उन्हें प्रथमोपचार के लिए देवलापार के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवलापार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई देवलापार पुलिस कर रही है।
 

Created On :   23 Feb 2019 3:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story