दुबई की सैर कराने का झांसा देेकर 2.10 लाख की धोखाधड़ी

दुबई की सैर कराने का झांसा देेकर  2.10 लाख की धोखाधड़ी
दुबई की सैर कराने का झांसा देेकर 2.10 लाख की धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। एक टूर्स एंड ट्रैवल्स कंपनी द्वारा दुबई की सैर कराने का झांसा देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। तहसील थाने में रविवार को दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कपड़ा व्यापारी हितेश गिरीश राजकोटिया (37) है। उनकी गांधीबाग में श्रीनाथ साड़ी सेंटर नाम से दुकान है। 15 जनवरी 2019 को हितेश का मित्र भाविक पुराणिक उसकी दुकान में आया था। दोनों बातचीत कर रहे थे। इस बीच भाविक ने फेसबुक पर ट्रिप झोलो टूर्स एंड ट्रैवल्स की पोस्ट देखी और उसे लाइक किया। बातों-बातों में झोलो टूर्स एंड ट्रैवल्स के बारे में जानकारी उसने हितेश को दी और फेसबुक पर मिले नंबर पर हितेश ने फोन किया, जिसे अजय राठोड़ नामक व्यक्ति ने उठाया।

अजय ने हितेश को बताया कि, उसकी टूर्स एंड ट्रैवल्स कंपनी देश-विदेश की सैर के लिए ट्रिप आयोजित करती है। दुंबई घूमने के लिए उसने 55 हजार रुपए प्रति व्यक्ति खर्च बताया था। बातचीत के बाद हितेश, भाविक सहित उनके अन्य मित्रों रुपए देकर दुबई घूमने का प्रोग्राम बनाया। अजय के कहने पर अभिषेक फसीन नामक व्यक्ति के आईडीएफसी बैंक खाते में 2 लाख 10 हजार रुपए भी जमा कर दिए गए, मगर 29 अक्टूबर-2019 को हितेश के मोबाइल पर हितेश और उसके मित्रों सहित 14 लोगों का नागपुर-टू-शारजाह एयर टिकट रद्द होने का संदेश आया। इस बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। मामला थाने पहुंचा। जांच पड़ताल के दौरान भी धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है।  आरोपी अजय अौर अभिषेक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।  

यशोधरा नगर थानांतर्गत मदरसे से एक किशोर संदिग्ध स्थिति में गायब हो गया। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत प्रकरण को अपहरण की श्रेणी के तहत दर्ज किया गया है। गायब हुआ किशोर 15 वर्ष का है। वह यशोधरा नगर थानांतर्गत शिव नगर स्थित मदरसे में निवासरत और अध्ययनरत था। 17 जनवरी 2020 को दोपहर करीब 12 बजे वह संदिग्ध स्थिति में गायब हो गया। कशोर गायब होने पर मदरसा प्रबंधन में हड़कंप मच गया। किशोरी की सभी तरफ खोजबीन की गई। जब उसके बारे में कोई पता नहीं चला, तब मामले की संबंधित थाने में शिकायत दी गई। किशोर की आयु कम होने के कारण प्रकरण अपहरण की श्रेणी के तहत सोमवार को दर्ज कर लिया गया।

Created On :   21 Jan 2020 7:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story