फेसबुक से हुई फ्रेंडशिप , परिवारवालों ने शादी से मना किया तो गटक लिया जहर

Friendship from facebook family members refused to marry they took poison
फेसबुक से हुई फ्रेंडशिप , परिवारवालों ने शादी से मना किया तो गटक लिया जहर
फेसबुक से हुई फ्रेंडशिप , परिवारवालों ने शादी से मना किया तो गटक लिया जहर

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक-दूजे के नहीं हो सके तो प्रेमी युगल ने जहर गटक लिया। प्रेमी जहर निकल गया, पर प्रेमिका ने कड़वाहट के कारण जहर को उगल दिया। इसलिए वह ठीक है। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसील पुलिस जांच में जुट गई है।

पुणे से आया था प्रेमी 
पुणे के एक गांव का रहने वाला ओमकार कुताड़ (23) बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। पुलिस की मानें तो तीन-चार साल पहले नागपुर की रहने वाली 20 वर्षीय दिशा (काल्पनिक नाम) से उसकी फेसबुक पर मित्रता हुई। कुछ दिनों बाद यही मित्रता प्रेम-संबंध में तब्दील हो गई। इस बीच दो-तीन बार ओमकार दिशा से मिलने नागपुर आया है। एक बार वह दिशा के घर भी गया था। परंतु उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद भी फोन के जरिए ओमकार दिशा के संपर्क में रहा। इसी बीच दिशा की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी ओमकार को हुई तो उसे रहा नहीं गया। ओमकर ने अपने घर वालों को बताया कि नाशिक जा रहा है। परंतु उसने नागपुर की ट्रेन पकड़ी। वह यहां के गांधी बाग पार्क में मंगलवार दोपहर में पहुंचा। दिशा भी पहुंच गई। यहां दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें दोहराईं। 

बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों ने जहर गटक लिया। ओमकार ने जहर निगल लिया, परंतु दिशा ने उगल दिया। देखते ही देखते ओमकार पार्क में ही गिर गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। पार्क में तैनात गार्ड ने यह सब देखा तो फौरन पुलिस को फोन कर दिया। तहसील थाने के निरीक्षक विजय मालवीय, सहायक निरीक्षक छाया गुर्जर मौके पर पहुंचीं। ओमकार को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, ओमकार के परिजन नागपुर पहुंच गए थे। पुलिस ने दिशा को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने कहा कि अगर दिशा की हालत ठीक थी और ओमकार की हालत बिगड़ रही थी तो वह पुलिस को फोन कर मदद मांग सकती थी। परंतु ऐसा उसने नहीं किया। पुलिस को संदेह है कि जहर दिशा ही लेकर आई थी।
 

Created On :   5 Feb 2020 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story