बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, अब सब बनेंगे ई-विद्या केन्द्र से स्मार्ट

From children to elderly, now everyone will become smart from e-learning center
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, अब सब बनेंगे ई-विद्या केन्द्र से स्मार्ट
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, अब सब बनेंगे ई-विद्या केन्द्र से स्मार्ट

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । नक्सली दहशत वाले गांवों में भी अब विकास की बयान बहने लगी है। लोगों के दिलों से भय निकालकर यहां के लोगों को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में समीपस्थ जेप्रा गांव में ई विद्या केन्द्र आरंभ किया गया है।  स्टूडेंट्स  के साथ ही ग्रामवासियों को शिक्षा के अलावा अन्य विभिन्न विषयों की जानकारी यहां उपलब्ध करवाई जा रही है।  सरकार के ग्राम सामाजिक परिवर्तन अभियान के तहत आरंभ किए गए इस केंद्र से अब गांव के 495 स्टूडेंट्स और ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा यानी अब इस गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्मार्ट बनने की राह पर चल पड़े हैं। 

विकास कार्य आरंभ करना है चुनौती
खनिज संपदा से समृद्ध गड़चिरोली जिला पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है। आज भी जिले के अनेक गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाए हैं। ऐसे गांवों में विकास कार्य आरंभ करना किसी चुनौती से कम नहीं है। गांव के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके रोजगार की अवसर उपलब्ध करवाना, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलवाना, ग्राम विकास के कार्य करते समय नागरिकों के साथ समन्वय रखना, गांववासियों की मानसिकता बदलना बड़ी चुनौती है। इसी  चुनौती को स्वीकार कर महाराष्ट्र ग्राम सामाजिक परिवर्तन अभियान के तहत ग्राम जेप्रा में ई-विद्या केंद्र आरंभ किया गया है। जिले में यह पहला केंद्र है। बता दें कि, यह केंद्र आरंभ करने ग्राम परिवर्तक अश्विनी जेट्टीवार ने विशेष रूप से प्रयास किया। 

ग्रामीणों को भी दें सर्वर चलाने का प्रशिक्षण
विद्यार्थियों के साथ गांववासियों को भी ई-विद्या केंद्र का लाभ मिल सके, इसलिए उन्हें सर्वर के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया। कृषि, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन आदि विषयों की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध करवाई गई है। यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती है और किसानों को भी इससे बड़ा लाभ होगा। साथ ही कृषि विषयक जानकारी मिल सकेगी।
 

Created On :   30 March 2018 4:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story