ब्रम्हकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहनी का 13 मार्च को अंतिम संस्कार

Funeral on 13 March of Dadi Hriday Mohani, Chief Administrator of Brahma Kumari
ब्रम्हकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहनी का 13 मार्च को अंतिम संस्कार
ब्रम्हकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहनी का 13 मार्च को अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ब्रम्हा कुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहनी की शुक्रवार को अंतिम प्रार्थना के बाद 13 मार्च को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दादी हृदय मोहनी का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया था। वे 93 साल की थीं और पिछले दो सप्ताह से उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने आखरी सांस ली। अध्यात्मिक संस्था ब्रम्हा कुमारी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो सप्ताह पहले हृदय मोहनी को महानगर के सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आबू रोड स्थित संगठन के कार्यालय में ले जाया जाएगा। जहां शुक्रवार को अंतिम प्रार्थना होगी और 13 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रम्हाकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का पिछले साल निधन हो जाने के बाद हृदय मोहनी को संगठन की मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया था। 

Created On :   12 March 2021 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story