बारिश में गड़चिरोली चांदोना नाला उफान पर 

Gadchiroli Chandona Nala in spate in the rain
बारिश में गड़चिरोली चांदोना नाला उफान पर 
विदर्भ बारिश में गड़चिरोली चांदोना नाला उफान पर 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। चद्रपुर, गोंदिया, भंडारा, वर्धा, यवतमाल, अमरावती। विदर्भ के सात जिलों में रविवार मध्यरात्रि के बाद से लेकर सोमवार देर शाम तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इस बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार मध्यरात्रि से सोमवार दोपहर दो बजे तक हुई जोरदार वर्षा के कारण गड़चिरोली जिले की कुरखेड़ा तहसील का शिवणी-येंगलखेड़ा मार्ग स्थित चांदोना नाला उफान पर है। इस कारण शिवणी-येंगलखेड़ा मार्ग का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।  गड़चिरोली जिले में 24 घंटे में 208.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके कारण चिचडोह बैरेज के पूरे 38 गेट खोल दिए गए। इनमें से 231 क्यूमेक्स पानी विसर्ग शुरू था। 

वृद्धा घायल, चार बकरियां भी मरीं 

भारी बारिश के कारण यवतमाल जिले की मारेगांव तहसील के पिसगांव में मिट्टी का घर ढह जाने सेतानाबाई मांदोड़े नामक 71 वर्षीय वृद्धा घायल हो गई। इधर गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के हीरापुर गांव में तबेला ढह जाने से चार बकरियों की दबकर मौत हो गई।

गाज से एक मृत  

दूसरी ओर भंडारा जिले की मोहाड़ी तहसील के खमारी में रविवार की शाम 7 बजे गाज गिरने से किसान की मृत्यु हो गई। मृतक कानाम वासुदेव लाला दमाहे (55) बताया जा रहा है।

पानी में गिरा मजदूर 

भंडारा जिले की पवनी तहसील के अड्याल परिसर के अंभोरा नदी तट पर भंडारा व नागपुर जिले को जोड़नेवाले पुल का निर्माणकार्य चल रहा है। रविवार शाम 6 बजे नागपुर जिले के कुही निवासी सुनील प्रभु निकेश्वर 23 नदी में गिर गया। 24 घंटे बाद भी सुनील का कोई पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक मुंबई से बुलाए गए गोताखोर तथा स्थानीय मछुआरे सुनील की तलाश कर रहे थे। 

 

Created On :   4 July 2022 3:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story