- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा पदाधिकारी बोहरे के परिजनों को...
भाजपा पदाधिकारी बोहरे के परिजनों को गडकरी ने साैंपा 15 लाख का चेक

डिजिटल डेस्क,नागपुर। BJP के मुंबई में हुए स्थापना दिन समारोह के दौरान मृत BJP पदाधिकारी नवनीत बोहरे के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी पहुंचे। गुरुवार को बेझनबाग स्थित बोहरे के घर पर गडकरी के साथ BJP के विधायक व अन्य पदाधिकारी भी थे। गडकरी ने शहर BJP की ओर से बोहरे परिवार को सहायता के तौर पर 15 लाख का चेक सौंपा। रात्रि 8 बजे गडकरी के भेंट कार्यक्रम के दौरान बोहर परिवार काफी भावुक था।
संगठन की ओर से कार्यकर्ता के परिवार की इस तरह सुध लेने को लेकर नागरिकों ने आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि प्रभाग 9 के BJP के अध्यक्ष नवनीत बोहरे 7 अप्रैल को मुंबई में BJP के स्थापना दिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उस दौरान आवागमन में काफी परेशानी हुई थी।
मुंबई से लौटते वक्त हुई थी बोहरे की मौत
BJP ने बुक कराई स्पेशल ट्रेन छूट गई थी। बाद में अन्य ट्रेन से कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुंबई पहुंचे थे। अव्यवस्था व परेशानी का यह आलम था कि BJP के समारोह में भी समय पर कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए थे। समारोह में BJPध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। मुंबई से लौटते समय रात्रि में हृदयघात से नवनीत की मृत्यु हुई थी। उनके शव को विमान से मुंबई लाया गया था। BJP ने इस घटना को लेकर शोक जताया था।
बोहरे परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहल की थी। लिहाजा शहर BJP की ओर से सहायता राशि दी गई। धनादेश प्रदान किए जाने के दौरान शहर अध्यक्ष व विधायक सुधाकर कोहले, विधायक सुधाकर देशमुख, विधायक मिलिंद माने, विधायक विकास कुंभारे, राजेश बागड़ी, अशोक नेते, स्थायी समिति अध्यक्ष विक्की कुकरेजा, संदीप जाधव, भोजराज डुंबे, किशोर पलांदुरकर, दिलीप गौर, रमेश वानखेड़े, धर्मपाल मेश्राम, प्रभाकर येवले, चंदन गोस्वामी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   11 May 2018 1:19 PM IST