- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गडकरी ने कहा - खेल से होगा...
गडकरी ने कहा - खेल से होगा व्यक्तित्व विकास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में खेल मैदानों के संरक्षण का आह्वान करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि खेल से व्यक्तित्व विकास होता है। बच्चों व युवाओं को बेहतर खेल सुविधा मिलनी चाहिए। युवाओं को खेल के मैदान में जाकर खेलना चाहिए। शहर में विविध क्षेत्र में करीब 300 मैदान तैयार किए गए हैं। खेल मैदान सार्वजनिक संपत्ति है। इनकी जतन करने की आवश्यकता है। पश्चिम नागपुर के फ्रेंड्स कालोनी प्रेरणा नगर में दादाराव खडगी खेल मैदान के नामकरण कार्यक्रम में गडकरी बोल रहे थे। पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व महापौर माया इवनाते सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गडकरी ने यह भी कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन देने के बजाय मैदान में िवविध खेलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
वाहन गति को लेकर नीति बदलने की आवश्यकता
महामार्ग सड़क विकास के कार्यों का जिक्र करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि सड़कों के सुधार के साथ ही वाहनों की गति को लेकर नीति में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि पर्यटन व यातायात क्षेत्र में रोजगार की बड़ी क्षमता है। इस क्षेत्र में निवेश अधिक हो रहा है। केवल सड़क निर्माण पर्याप्त नहीं है। परिवहन के लिए तकनीकी के इस्तेमाल के साथ ही जलपरिवहन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। श्री गडकरी ने वनबस डॉट इन वेबसाइट के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में ट्रैवल्स एसोसिएशन आॅफ नागपुर के बाबा डवरे, बीओसीआई तेलंगाना के अध्यक्ष सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष कोटक, महेंद्र लुले, गौतम किरण सहित अन्य उपस्थित थे।
Created On :   13 March 2022 6:10 PM IST