विधानमंडल में संभाजी भिड़े के भेष में आम लेकर पहुंचे प्रकाश गजभिए, गिरफ्तार करने की मांग

Gajbhiye with followers reach to Bhide against his statement
विधानमंडल में संभाजी भिड़े के भेष में आम लेकर पहुंचे प्रकाश गजभिए, गिरफ्तार करने की मांग
विधानमंडल में संभाजी भिड़े के भेष में आम लेकर पहुंचे प्रकाश गजभिए, गिरफ्तार करने की मांग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संभाजी भिड़े के विवादित बयान के विरोध में विधानमंडल के पहले ही दिन प्रकाश गजभिए और उनके समर्थक आम लेकर पहुंचे। संभाजी भिड़े के भेष में जैसे ही प्रकाश गजभिए विधानमंडल पहुंचे लोग उन्हें देखते रहे। गजभिए ने संभाजी के उस विवाद बयान का विरोध किया जिसमें संभाजी ने कहा था कि उनके खेत के आम खाने से कई महिलाओं को पुत्र प्राप्ति हुई है। गजभिए ने कहा कि हम विज्ञान के युग में जी रहे हैं , इस तरह का बयान देकर संभाजी अंधश्रद्धा को बढ़ावा दे रहे हैं। गजभिए ने संभाजी को लेकर सरकार की भूमिका का विरोध करते हुए शीघ्र संभाजी भिडे को गिरफ्तार करने की मांग की।

क्या कहा था संभाजी भिड़े ने
नासिक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संभाजी ने कहा था कि उनके बगीचे के आम खाने के बाद कई दपंतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। यही नहीं उन्होंने इसके आंकड़े भी दिए थे। संभाजी ने कहा था कि "आम शक्तिशाली और पोषक तत्वों से भरपूर हैं, मेरे बगीचे के आम खाने वाली कुछ महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया।

सुप्रिया सुले ने भी किया था विरोध
संभाजी भिडे के बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि, "भिडे की टिप्पणी सुनने के बाद वह एक मां और महिला के रूप में आहत हुई है। "वहीं, अंधविश्वास विरोधी एक संगठन ने मांग की थी कि इस बयान के बाद संभाजी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।



संभाजी भिडे श्री शिव प्रतिष्ठान संगठन के प्रमुख हैं। छह माह पूर्व भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा में उन्हें आरोपी बनाया गया है। संभाजी भिडे के अलावा मिलिंद एकबोटे को भी आरोपी बनाया गया था। मिलिंद एकबोटे को तो गिरफ्तार किया गया लेकिन संभाजी भिडे अब भी गिरफ्त के बाहर हैं। सामाजिक वातावरण बिगाड़ने वाले संभाजी भिडे को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के प्रकाश गजभिए के साथ एनसीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 

Created On :   4 July 2018 11:58 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story