- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- समय रहते पा लिया आग पर काबू, वरना...
समय रहते पा लिया आग पर काबू, वरना उड़ जाता पेट्रोल पंप

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। असामाजिक तत्वों द्वारा कचरे में लगाई गई आग सुलगते हुए नागपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बने यार्ड तक आ पहुंची। आग की लपटों में यार्ड में खड़े लगभग आधा दर्जन वाहन जलकर खाक हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ की बदौलत आग पंप तक नहीं पहुंच पाई, वरना पेट्रोल और डीजल के स्टॉक में आग पकड़ते ही पंप में धमाका हो जाता।
पेट्रोल पंप मालिक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नागपुर रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप के पीछे अक्सर असामाजिक तत्व शराब पीते है। संभवत: उनके द्वारा छोड़ी गई जलती सिगरेट या बीड़ी से कचरे में आग लग गई और आग फैलती हुई यार्ड तक आ पहुंची। फाइनेस कंपनी द्वारा जब्त गाडिय़ां यार्ड में खड़ी थी, जिसमें आग लग गई। शनिवार अलसुबह हुई इस आगजनी की घटना में यार्ड में खड़ा ट्रक, तीन ट्रैक्टर, ऑटो जलकर खाक हो गए है।
पंप में 22 हजार लीटर था पेट्रोल-
पेट्रोल पंप मालिक श्री अग्रवाल ने बताया कि घटना के समय पंप में 22 हजार लीटर पेट्रोल और 27 हजार लीटर डीजल था। सुबह लगभग 5 बजे जैसे ही कर्मचारियों को गाडिय़ां आग की लपटों में घिरी दिखी। सभी कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
आधा घंटे बाद पहुंचा दमकल वाहन-
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी थी। घटनास्थल पर पहुंचने दमकल वाहन को लगभग आधा घंटे का समय लगा। इस बीच पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
Created On :   29 April 2018 11:43 PM IST