किचन संभाल रहे घर के जेंट्स, रोज बन रही नई-नई डिश

Gents handling kitchen, new dishes being made everyday
किचन संभाल रहे घर के जेंट्स, रोज बन रही नई-नई डिश
किचन संभाल रहे घर के जेंट्स, रोज बन रही नई-नई डिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कभी चिली पनीर, तो कभी पनीर भुर्जी, कभी सैंडविंच, तो कभी पावभाजी बनाई जा रही है।  हर दिन का मेन्यू फिक्स किया गया है, जिसमें 31 मार्च तक का मेन्यू शामिल है। यह मेन्यू घर की लेडीज नहीं, बल्कि जेन्ट्स ने तय किया है। इससे हर दिन कुछ नया बनाया जा रहा है। कोरोना के कारण पूरा शहर लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन होने से कई घरों में मेड भी नहीं आ रही है। कई लोगों ने तो मेड को 31 मार्च तक छुट्टी दे दी है। ऐसे में परिवार के हर सदस्य का काम भी बंटा हुआ है। शहर का हर घर बिग बॉस का घर बन गया है। जहां घर के हर सदस्य के पास टास्क है और सभी को अपना-अपना टास्क पूरा करना है। 

यू-ट्यूब से ले रहे कुकिंग टिप्स
जेंट्स कुकिंग  टिप्स यू-ट्यूब से ले रहे हैं। ऑनलाइन कुकिंग की जा रही है। जेन्ट्स का हाथ उनके बच्चे बंटा रहे हैं। बच्चे किचन में पापा की हेल्प कर रहे हैं। खासकर लड़कियां अपने पापा की वेजिटेबल कटिंग करने में मदद कर रही हैं। लेडीज घर के दूसरे कामों में व्यस्त हैं, तो जेन्ट्स कुकिंग कर टाइम बिता रहे हैं। बच्चें भी कुकिंग में इंट्रस्ट ले रहे हैं क्योंकि हर दिन कोई नई डिश बनानी है। बच्चे भी मम्मी से नहीं, बल्कि पापा से नई डिश की डिमांड कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि पापा मम्मी से ज्यादा टेस्टी खाना बनाते हैं।

सदस्यों ने तय किया काम
घर के सभी सदस्यों को एक साथ रहने का मौका इस तरह से शायद पहली बार आया है, जिसमें घर के बाहर कहीं जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में जेंट्स कुकिंग कर रहे हैं और रोज नई-नई डिश बना रहे हैं। बाहर होटल और रेस्टॉरेंट बंद होने से घर में नए-नए एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं।  इन दिनों किचन की बागडोर पुरुषों के हाथ में है। मेड को भी 31 मार्च तक छुट्टी दे दी गई है। इसलिए घर के हर सदस्य का काम तय किया गया है। जिसमें मम्मी बर्तन धोने, वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने, बच्चों को सफाई के साथ ही घर के छोटे-मोटे काम और पापा किचन संभाल रहे हैं। 

लेडीज को किचन  में आने से किया मना 
शहर की कॉलोनियां,सोसाइटी के लगभग हर घर में जेन्ट्स ही कुकिंग करते नजर आ रहे है। उनका मानना है कि हमेशा लेडीज ही सबके लिए खाना बनाती है और पूरे परिवार का ध्यान रखती है। लेकिन यह मौका ऐसा है कि घर से बाहर से नहीं निकलना है, साथ ही बाहर भी सब कुछ बंद है। तो घर की लेडीज को आराम देकर जेन्ट्स ही कुकिंग में रुचि ले रहे है। हर दिन नई डिश बनाई जा रही है। लेडीज को किचन में आने की पूरी तरह से मनाई है। थोड़ी बहुत हेल्प तो ली जा रही है,लेकिन ज्यादा से ज्यादा किचन का काम जेन्ट्स ही संभाल रहे हैं। 

Created On :   24 March 2020 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story