- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- संदिग्ध स्थिति में गायब हुई बालिका ...
संदिग्ध स्थिति में गायब हुई बालिका सकुशल मिली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संदिग्ध स्थिति में गायब हुई मासूम बालिका सकुशल मिलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी देवेंद्रकुमार वर्मा रेलवे में बतौर चालक हैं। कुछ दिनों से उनका स्थास्थ ठीक नहीं होने के कारण वे रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन हुआ है। उन्हें मौसमी नामक 8 वर्ष की पुत्री है। सोमवार को शाम करीब 7.30 बजे घर के पिछले दरवाजे से मौसमी अचानक कहीं निकल गई। मां स्मिता ने उसे काफी खोजा, लेकिन मौसमी के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही अजनी थाने का दल मौके पर पहुंचा। अपहरण का संदेह व्यक्त किया जाने लगा था, लेकिन मौसमी की मां ने पुलिस को बताया कि, इसके पूर्व भी मौसमी तीन-चार बार घर से गायब हुई है।
रेलवे स्टेशन अथवा रेलवे अस्पताल में मौसमी के जाने की संभावना उसकी ने मां ने व्यक्त की थी, जिसके चलते अजनी, मुख्य रेलवे स्टेशन और रेलवे अस्पताल परिसर में सघन खोज अभियान चलाया गया। इस बीच रेलवे अस्पताल परिसर में मौसमी सकुशल मिल गई। पुलिस और परिजनों ने राहत की श्वांस ली। मौसमी ने पुलिस और अपनी मां को बताया कि, वह अपने पिता से मिलने लिए आई थी। घर से निकलने के बाद विजय टॉकीज तक वह पैदल आई। बीच राते में श्वान पीछे पड़ने पर उसे रोता हुआ देख एक राहगीर ने उसे रेलवे अस्पताल में छोड़ दिया था। परिचारिका ने उसे अपने पास बिठाकर रखा और स्मिता को फोन कर बताया। उसके बाद पुलिस ने मौसमी को अपने कब्जे में लेकर उसे सकुलशल स्मिता और देवेंद्रकुमार को सौंप दिया है। कार्रवाई में सहायक उप-निरीक्षक सुरेश शेंडे, राजू तायडे आदि ने हिस्सा लिया।
किसी ने चिमूर की बस में बिठा दिया था
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में इसी तरह मौसमी चिमूर गई थी। उस रोज उसकी बुआ से फोन पर बात हुई थी। बुआ ने उससे यूं ही चिमूर आने की बात कही थी। यह सुनते ही मौसमी कब घर से गायब हुई, माता-पिता को भी पता ही नहीं चला। उस समय भी मौसमी सकुशल मिलने पर माता-पिता ने राहत की श्वांस ली थी।
Created On :   27 Jun 2019 2:17 PM IST