- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गो एयर की उड़ान 17 से हुई रद्द,...
गो एयर की उड़ान 17 से हुई रद्द, मुंबई का विमान भी नागपुर नहीं आया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार 8 जुलाई को भी गो एयर की उड़ानें शुरु नहीं की गईं। वह 17 जुलाई तक शेड्यूल में भी शामिल नहीं हुई हैं। इससे फिलहाल कुछ स्पष्ट होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। विशेष बात यह है कि दो दिन पहले आरंभ हुआ गो एयर का विमान क्रमांक 2601 और विमान क्रमांक 2607 बुधवार को रद्द कर दिया गया। गो एयर की उड़ानें 1 जुलाई ने नागपुर, गोवा और अहमदाबाद हवाई रूट पर शुरु होने वाली थी। जिसका शेड्यूल जारी किया था, लेकिन इसी बीच उसकी पहले की सारी उड़ानों को यात्रियों कमी बताकर बंद कर दिया। इससे गो एयर की दिल्ली, मुंबई और पुणे की कनेक्टिविटी खत्म हो गई। सारी उड़ानों को 7 जुलाई तक रद्द किया गया था। जिसे 8 जुलाई से उड़ानों के आरंभ होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन इसी बीच 6 जुलाई को मुंबई की उड़ान को आरंभ कर दिया गया। हालांकि वह बुधवार 8 जुलाई को रद्द थी। वहीं, बंगाल की राज्य सरकार ने उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। जिस वजह से कोलकाता की उड़ान को भी पिछले दिनों रद्द कर दिया गया।
दिल्ली, मुंबई, पुणे की उड़ान
नागपुर से फिलहाल एयर इंडिया की दिल्ली की उड़ान है। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और पुणे की उड़ानें हैं। सभी के अलग-अलग दिन में शेड्यूल होने की वजह से हर दिन विमानों की संख्या में बदलाव होता है।
Created On :   8 July 2020 7:00 PM IST