- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
वर्चुअल रैली में बोले गडकरी - वाजपेयी की विदेश नीति से बना दूसरे देशों अच्छा संबंध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आधुनिकीकरण को स्वीकारने का आव्हान करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व एमएसएमई मामलों के मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि भारत का मानव संसाधन हर देश में बेहतर काम कर रहा है। नई स्थिति में उन्होंने निर्यात बढ़ाने व आयात घटाने की नीति पर काम करने का आव्हान किया। अंतरराष्ट्रीय मामले में उन्होंने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी की विदेश नीति से हमारे देश का संबंध दूसरे देशों से अच्छा बना है। हमने कभी किसी की भूमि पर अतिक्रमण की नीति नहीं अपनाई है। पहले माओवादी व आतंकवादी का तुष्टिकरण होता रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन विचारों को समाप्त किया जा रहा है। बुधवार को गडकरी मध्यप्रदेश महासंवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
नागपुर में अपने आवास से उन्होंने रैली को संबोधित किया। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, मध्यप्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे। रैली में भोपाल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गनसिंह कुलस्ते भी शामिल थे। गडकरी ने केंद्र सरकार की नीति व कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को केंद्र में रखकर अब जो विकास कार्य हो रहा है, वह पहले नहीं हो रहा था। जवाहरलाल नेहरु की विकास नीति पर रशियन नीति का प्रभाव था। सारे काम सरकारी उपक्रम से होते थे। कांग्रेस की आर्थिक नीति से देश में विकास नहीं हुआ। गडकरी ने यह भी कहा कि फिलहाल कोरोना व आर्थिक संकट से देश संघर्ष कर रहा है। दोनों संकट से जीतेंगे। नई आर्थिक व्यवस्था में गांव में रोजगार उपलब्ध होगा।
चंबल में महामार्ग निर्माण जल्द
गडकरी ने कहा कि चंबल क्षेत्र में महामार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से कहा कि वे महामार्ग के लिए सरकारी जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया 3 माह में पूरी कराएं। जल्द ही वहां महामार्ग का निर्माण होगा।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।