गैस सिगड़ी गोदाम से 5.20 लाख रुपए का माल चोरी

गैस सिगड़ी गोदाम से 5.20 लाख रुपए का माल चोरी
गैस सिगड़ी गोदाम से 5.20 लाख रुपए का माल चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणेशपेठ क्षेत्र में गैस सिगड़ी गोदाम से 5.20 लाख का माल चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपियों में गोदाम का एक नौकर और उसके दो मित्र शामिल हैं। आरोपी नाम सूरज धमगाये, जरीपटका,  विकास कुमार और रिंकू सिंह, बजरंग नगर निवासी है। आरोपियों को न्यायालय ने 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सूरज गोदाम का नौकर है। वह विकास और रिंकू सिंह के साथ मिलकर करीब 1 माह से गोदाम से गैस सिगड़ी और टॉवर फैन चुराने का काम कर रहा था। न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी, जरीपटका निवासी सुनील मंगलानी ने गोदाम से करीब 5.20 लाख का माल चोरी होने की शिकायत गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

मंगलानी का शनिवारी में गोदाम है। सूरज नौकर है। गोदाम की एक चाबी सूरज के पास रहती है। मंगलानी को गाेदाम में माल कम दिखाई देने पर उन्होंने अपने भाई से बातचीत की तो पता चला कि उसने गोदाम से माल बेचा ही नहीं। तब मंगलानी को नौकर सूरज पर शक हुआ। उस पर नजर रखी। 11 सितंबर को रात करीब 8.45 बजे सूरज अपने मित्रों के साथ मालवाहक वाहन में गोदाम खोलकर माल भर रहे थे। मंगलानी ने तुरंत तीनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। 

तीनों ने गोदाम से 450 नग गैस सिगड़ी, 380 नग टॉवर फैन सहित करीब 5,20,800 रुपए का माल चुराया था। तीनों आरोपी माल किसी प्रकाश नामक व्यक्ति को बेचा करते थे। पुलिस अब प्रकाश की तलाश कर रही है।
 

Created On :   13 Sep 2020 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story