- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- स्वंतत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के 51...
स्वंतत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के 51 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता के लिए 942 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस वर्ष के लिए दिए जा रहे पुलिस पदकों से महाराष्ट्र के 51 पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे। इसमें वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 8, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) 3 और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) 40 पुलिस कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे।
महाराष्ट्र के 4 जेल कर्मी होंगे सुधार सेवा पदक से सम्मानित
केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 36 जेल कर्मियों को सुधार सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। पदक प्राप्त करने वालों में विशिष्ट सेवा के लिए 5 राष्ट्रपति के सुधार सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए 31 सुधार सेवा पदक से सम्मानित होंगे। इनमें महाराष्ट्र के 4 जेल कर्मियों में नागपुर सेन्ट्रल जेल के दो कर्मी संजय तलवाडे और राजू हाते तथा पुणे के यरवदा सेन्ट्रल जेल के कलप्पा कुंभर और मुंबई जिला महिला जेल के हवालदार कैलाश बाविस्कर का समावेश है।
वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)
हर्षद बबन काले- पुलिस उप निरीक्षक
प्रभाकर रंगाजी मडावी, नायक पुलिस कॉन्स्टेबल
महेश दत्तु जाकेकर, पुलिस कॉन्स्टेबल
अजितकुमार भगवान पाटील, पुलिस उप निरीक्षक
टिकाराम संपत्रे कटंगे, नायक पुलिस कॉन्स्टेबल
राजेन्द्र श्रीराम तडामी, पुलिस कॉन्स्टेबल
सोमनाथ श्रीमंत पवार, पुलिस कॉन्स्टेबल
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस)
शिवाजी तुलसीराम बोडखे-जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, नागपुर सिटी
दयानंद हरिशचंद्र ढोमे- पुलिस निरीक्षक, पुणे सिटी
बालु प्रभाकर भंवर- एएसआई, नासिक सिटी
सराहनीय सेवा के लिए पदक (पीएमएमएस)
नवीनचंद्र दत्ता रेड्डी- डिप्टी कमिश्नर, एमआईडीसी, अंधेरी, मुंबई
डॉ पंजाबराव वसंतराव उगले, पुलिस अधीक्षक एसीबी, एन्टी करप्शन ब्यूरो, नासिक
श्रीकांत व्यंकटेश पाठक, कमांडंट, एसआरपीएफ, दौंड
सारंग दादाराम आवाड, डिप्टी कमिश्नर, पुणे
रविन्द्र महादेव महापड़ी, सहायक कमांडंट, एसआरपीएफ, नवी मुंबई
शिरीश सुधाकर सावंत, सहायक पुलिस आयुक्त, मुंबई
सुदर्शन लक्ष्मणराव मुंढे, उप पुलिस अधीक्षक, कर्जत, अहमदनगर
धुला ज्ञानेश्वर तेले, उप पुलिस अधीक्षक, नांदेड
विठ्ठल नामदेव मोहिते, पुलिस निरीक्षक, नवी मुंबई
सतीश गणपत मयेकर, पुलिस निरीक्षक, एटीएस मुंबई
गौतम क्रिष्णा गायकवाड, पुलिस निरीक्षक, एसआरपीएफ, नागपुर
प्रीनाम नामदेव परब, पुलिस निरीक्षक, पंतनगर पुलिस स्टेशन, मुंबई
योगेन्द्र चंद्रकांत पाचे, पुलिस निरीक्षक, मुंबई
अजय खाशाबा सावंत, पुलिस निरीक्षक, क्राइम ब्रांच, मुंबई
गणपत दिनकर पिंगले, पुलिस निरीक्षक, ठाणे
राजेन्द्र सिंह प्रभुसिंह गौड, पुलिस निरीक्षक, जालना
अनंत महिपतराव कुलकर्णी, पुलिस निरीक्षक, उस्मानाबाद
विठ्ठल खंडुजी कुबडे, पुलिस निरीक्षक, चिंचवड, पुणे
दिगांबर केशव जखाडे, पुलिस निरीक्षक, कोथरुड पुलिस थाना, पुणे
किशोर मुकुंद अत्रे, पुलिस निरीक्षक, वायरलेस विभाग, पुणे
दत्तात्रय बाबुराव मसाल, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, कोल्हापुर
रविन्द्र बलिराम सपकाल, सहायक उप निरीक्षक, नासिक
अरुण संपत अहिरे, सहायक उप निरीक्षक, नासिक
क्रिष्णीजी यशवंत सावंत, सहायक उप निरीक्षक, क्राइम ब्रांच, मुंबई
आरिफ खान दौडखान पठाण, ड्राइवर सहायक उप निरीक्षक, नासिक
शेख जलील उस्मान, सहायक उप निरीक्षक, अहमदनगर
सुभाष नाना जाधव, एएसआई, नासिक रोड पुलिस थाना
चंद्रकांत सूर्यभान इंगले, हेड कॉन्स्टेबल, क्राइम ब्रांच, पुणे
सैयद अफसर सैयद जहुर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, परभणी
शिद्दराय शिवप्पा सत्तगिरी, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, मुंबई
नेताजी दत्तात्रय देसाई, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, वरली, मुंबई
प्रभु कोन्डिबा बेलकर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, क्राइम ब्रांच, मुंबई
संतोष संभाजीराव दरेकर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, क्राइम ब्रांच, मुंबई
रमाकांत देवराव बाविस्कर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, पीसीआर, नागपुर
वसंत शंकर पन्हालकर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, क्राइम ब्रांच, कोल्हापुर
नानाकुमार सुरेशप्रसाद मिसार, इंटेलिजेंस ऑफिसर, नासिक
अविनाश राजाराम लिंगावले, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, क्राइम ब्रांच, मुंबई
पाडुरंग अनंत शिंदे, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, मुंबई
चिमाजी धोंडिबा बाबर, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, लातुर
रमेश शामराव सूर्वे, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, मुंबई
Created On :   14 Aug 2018 2:15 PM GMT