हिरासत मौत मामला : विजय सिंह के परिजन को सरकार ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद

Government gave financial assistance of 10 lakh to Vijay Singhs family
हिरासत मौत मामला : विजय सिंह के परिजन को सरकार ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद
हिरासत मौत मामला : विजय सिंह के परिजन को सरकार ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वडाला पुलिस हिरासत मौत मामले में राज्य सरकार ने मृतक विजय सिंह के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक मदद दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से परिजनों ने मुलाकात की थी। भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, भाजपा विधायक तमिल सेल्वन व नायब तहसिलदार महेश जाधव ने विजय सिंह के पिता हृदय नारायण सिंह को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा।

मिश्र ने कहा कि होनहार विजय अपने परिवार का संबल था। समाज के लोग विजय के परिवार की सहायता के लिये आगे आये हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णविस ने दस लाख रुपए का मुआवजा सरकार की ओर से दिया है। मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दोषियों को सजा दिलाने का पुख्ता आश्वासन भी दिया। इसके पहले उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की थी। 


 

Created On :   8 Nov 2019 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story