- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शहीद मेजर राणे के परिजन को सरकार से...
शहीद मेजर राणे के परिजन को सरकार से मिली 25 लाख रुपए की मदद

By - Bhaskar Hindi |7 Sept 2018 2:21 PM IST
शहीद मेजर राणे के परिजन को सरकार से मिली 25 लाख रुपए की मदद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए ठाणे जिले के मेजर कौस्तुभ राणे के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। सैनिक कल्याण विभाग ने सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। इसके अनुसार सरकार ने मदद राशि देने का फैसला किया। राणे का परिवार ठाणे के मीरा रोड इलाके में रहता है। वे 7 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के गुरेज में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।
Created On :   7 Sept 2018 7:44 PM IST
Next Story