ईंधन का खर्च बचाने बसें CNG से चलाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ली मनपा की क्लास   

Government is planning to start CNG bus service to fulfill the loss
ईंधन का खर्च बचाने बसें CNG से चलाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ली मनपा की क्लास   
ईंधन का खर्च बचाने बसें CNG से चलाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ली मनपा की क्लास   

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका द्वारा संचालित शहर बस सेवा नुकसान में चल रही है। टिकट की दर बढ़ाने सहित कुछ मार्गों पर बस सेवा बंद की गई है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने  अपने निवास स्थान पर इस विषय पर बैठक ली। शहर बस सेवा का घाटा कम करने के लिए शहर की रेड बसों को CNG ईंधन पर चलाने पर इस समय चर्चा की। 

चर्चा के दौरान गडकरी ने कहा कि, डीजल की दर बढ़ रही है। जिस कारण रेड बस CNG पर चलाने से ईंधन के खर्च में बचत होगी। मनपा को नुकसान हो रहा है, इसलिए किसी मार्ग पर बस बंद करना उचित नहीं है। नागरिकों को अच्छी सेवा देना ही मनपा का कर्तव्य है। ग्रीन बस सेवा भी बंद न की जाए। वर्ष 2007 के पहले शहर बस सेवा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाती थी। इसके बाद महानगरपालिका को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महानगरपालिका ने वंश निमय कंपनी के पास शहर बस सेवा सौंपी, लेकिन कंपनी बस सेवा चलाने में असफल रही। फलत: वंश के साथ करार रद्द किया गया। गत वर्ष मनपा ने तीन नये ऑपरेटर नियुक्त कर उनके पास शहर बस सेवा दी गई। शहर में आपली बस (रेड बस) को तीनों ऑपरेटर को विभाजित कर दी है।

ग्रीन बस स्कैनिया कंपनी चला रही है। बस चलाने वाले इस ऑपरेटर पर निगरानी रखना, बस सेवा का नियोजन करना, पास वितरण प्रणाली, जीपीएस प्रणाली की जिम्मेदारी दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रान्जिट सिस्टिम लिमिटेड को दी गई है। दिसंबर 2016 से दिसंबर 2017 में महानगरपालिका को शहर बस के माध्यम से 48 करोड़ 94 लाख 8 हजार रुपए की आय हुई। 110 करोड़ 61 लाख 49 हजार रुपए महानगरपालिका को बिल स्वरुप भुगतान करने पड़े। अभी भी ऑपरेटर के करोड़ों रुपए मनपा पर बकाया है। नुकसान बढ़ने से कुछ मार्ग पर बस सेवा बंद की गई है। टिकट की कीमत भी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इस तर्ज पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपने निवास पर बैठक ली। बैठक में मनपा आयुक्त वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र कुंभारे, परिवहन समिति सभापति बंटी कुकडे, परिवहन व्यवस्थापक शिवाजी जगताप और सभी ऑपरेटर उपस्थित थे। 

Created On :   4 Aug 2018 12:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story