सूखा प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे सरकारी अधिकारी 

Government officials will pay one days salary to help drought affected
सूखा प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे सरकारी अधिकारी 
सूखा प्रभावितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देंगे सरकारी अधिकारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के सूखा प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार के सरकारी अधिकारी जून महीने का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कराएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के सभी राजपत्रित अधिकारियों को एक दिन का वेतन मदद के लिए देने की अपील कई है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार सरकार के सभी मंत्रालय के विभाग व सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालय, जिला परिषद, पंचायत समिति, महानगर पालिका, नगर पालिका, नगर परिषद, सार्वजनिक उपक्रम, महामंडल, मंडल और स्वायत्त संस्था के विभाग प्रमुखों को सूखा प्रभावित इलाकों की गंभीर स्थिति के बारे में अपने अधीन अधिकारियों समझाना होगा। इन सभी कार्यालयों के प्रमुखों को अधिकारियों से सूखा प्रभावितों की मदद के लिए मिलने वाली राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करना होगा। राज्य में लगभग 1.50 लाख राजपत्रित अधिकारी हैं। 
 

Created On :   23 Jun 2019 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story