सरकार मनोरोगियों के लिए चला रही योजनाएं, उनका पुनर्वसन होना चाहिए : जस्टिस काले

Government plans for mental patients, they should be rehabilitated: Justice Kale
सरकार मनोरोगियों के लिए चला रही योजनाएं, उनका पुनर्वसन होना चाहिए : जस्टिस काले
सरकार मनोरोगियों के लिए चला रही योजनाएं, उनका पुनर्वसन होना चाहिए : जस्टिस काले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव व वरिष्ठ सिविल जज धनराज काले ने कहा कि, नियमित उपचार व परिवार का प्रेम मिलने पर मनोरोगी ठीक हो सकता है। मनोरोगियों का पुनर्वसन होना चाहिए। वे प्रादेशिक मनोरुग्णालय में आयोजित ‘मनोरुग्णालय व मानसिक विकलांग लोगों के लिए योजना 2015’ विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष के रूप में श्री काले बोल रहे थे।

मनोरोगियों के लिए 10 योजनाएं
मंच पर जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य एड. राजेंद्र राठी, प्रादेशिक मनोरुग्णालय के उप-अधीक्षक डॉ . प्रवीण नवघरे, समाजसेवी अधीक्षक अनघा राजे उपस्थित थे। श्री काले ने कहा कि, वंचित वर्गों के पुनर्वसन के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम व योजनाएं चलाई जाती हैं। न्यास की ओर से भी 10 योजनाएं चलाई जाती हैं। 7 अप्रैल 2017 से सरकार ने मनोरोगियों के लिए शुरू की योजना के चलते अब मनोरोगियों के रिश्तेदारों की परेशानी काफी कम हुई है। बीमारी पर आने वाला खर्च भी कम हुआ है। 16 साल से कम आयु वाले मनोरुग्णालय में उपचार करा सकते हैं।

नागपुर में 650 मनोरोगियों का चल रहा उपचार
नागपुर में 650 मनोरोगी उपचार ले रहे हैं। रिश्तेदारों का प्यार मिले तो रोगी उपचार को अच्छा प्रतिसाद देता है। इससे बीमारी जल्दी दूर होने में मदद मिलती है। इनका पुनर्वसन हुआ तो ये लोग सामान्य नागरिक की तरह समाज में जीवन जी सकते हैं। डॉ. प्रवीण नवघरे ने कहा कि, निरंतर काम व आपाधापी से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इंसान की सहनशक्ति कम हो रही है। इस कारण भी मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है।  एड. राजेंद्र राठी ने कहा कि, मनोरोगी समाज का हिस्सा है, लेकिन वह समाज की मुख्य धारा से दूर रहता है। सरकार उनके लिए विविध योजनाएं चला रही है। रिश्तेदार मनोरोगियों की अवहेलना करते दिखाई देते हैं। रिश्तेदारों को इनसे प्यार करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनोरोगियों के रिश्तेदार व मनोरुग्णालय के कर्मचारी उपस्थित थे। आभार केवल शेंडे ने माना।  
 

Created On :   17 Aug 2018 12:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story