विश्व शांति केंद्र बनाने जैन समाज को जमीन देगी सरकार : सीएम फडणवीस

Government will gave land for creating world peace center
विश्व शांति केंद्र बनाने जैन समाज को जमीन देगी सरकार : सीएम फडणवीस
विश्व शांति केंद्र बनाने जैन समाज को जमीन देगी सरकार : सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि विश्व शांति केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से जैन समाज को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी के 66 वें त्याग दिवस और 84वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नाशिक के मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने सहयोग किया है। अब सरकार दूसरे चरण के काम में भी मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा से देश को एक नया आयाम मिला है। इसका श्रेय ज्ञानमती माताजी को जाता है। माताजी ने समाज के प्रति त्याग किया है। मुझे उनके ग्रंथों से काफी सीखने को मिलता है। जैन समाज ने विश्व को हमेशा ही देना सिखाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिन्दी अनुवादित ऋषभदेव चरित्र ग्रंथ का विमोचन किया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र पाटनी, विधायक मंगलप्रभात लोढा, विधायक राज पुरोहित सहित अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

जिओ का काम प्ररेणादायी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन (JIO) ने विश्वस्तर पर मंच तैयार किया है। जिओ का काम दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। रविवार को सायन के षण्मुखानंद सभागार में परम पुज्य गुरु नयनपद्मसागर की मौजूदगी में जिओ सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति से अलग है। अपनी संस्कृति प्रकृति के छोटे से छोटे जीवों को जीने का अधिकार देती है। जीवों को जीने में मदद किया जाता है। इसलिए अपनी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है।

स्कूलों में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ 
इधर, राज्य में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए स्कूलों विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्य के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को 10 अक्टूबर को शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सुबह 10.45 बजे 500 विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्य सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल और महाविद्यालय में प्रदूषण मुक्त दीपावली संकल्प अभियान चलाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में टीवी की सुविधा नहीं है वहां पर रेडियो पर यह कार्यक्रम सुना जा सकेगा। निदेशालय की तरफ से राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और महाविद्यालयों को सर्कुलर जारी किया गया है।

Created On :   9 Oct 2017 2:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story