सरकार बनाने के लिए राज्यपाल एनसीपी और कांग्रेस को भेजें न्यौता - मिलिंद 

Governor should Send invitation to NCP- Congress to form government - Milind
सरकार बनाने के लिए राज्यपाल एनसीपी और कांग्रेस को भेजें न्यौता - मिलिंद 
सरकार बनाने के लिए राज्यपाल एनसीपी और कांग्रेस को भेजें न्यौता - मिलिंद 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। रविवार को मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सरकार बनाने के लिए दूसरे सबसे बड़े गठबंधन राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन को न्योता देना चाहिए। क्योंकि भाजपा और शिवसेना ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। लेकिन कांग्रेस नेता मिलिंद की मांग पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक को रास नहीं आई। मलिक ने कहा कि मिलिंद के बयान से मुझे आश्चर्य हो रहा है। विधान सभा में भाजपा के बाद सबसे बड़ा दल शिवसेना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस तीसरे नंबर का दल है। इसलिए हमें नहीं लगता है कि राज्यपाल सरकार बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बुलाएंगे। मलिक ने कहा कि राज्यपाल निश्चित रूप से दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना को सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे। अगर, शिवसेना को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस साथ में मिलकर तय करेगी क्या फैसला लेना है।

 राष्ट्रवादी कांग्रेस बोली- मिलिंद के बयान से हुआ आश्चर्य  

दूसरी ओर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को शिवसेना के साथ सत्ता साझा करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। यह फैसला कांग्रेस के लिए विनाशकारी कदम होगा। निरूपम ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। इस जनादेश का सम्मान इसी में है कि हम सरकार बनाने की कवायद में शामिल न हों। क्योंकि व्यवहारिक तौर पर यह संभव नहीं है। दोनों दलों के मिलाकर 98 विधायक हैं। इस स्थिति में सरकार चलाने के लिए शिवसेना को साथ में लेना पड़ेगा। मैं इस पक्ष में हूं कि शिवसेना का समर्थन नहीं लेना चाहिए। 
 

Created On :   10 Nov 2019 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story