- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आर्गेनिक वस्तुओं की जानकारी देने...
आर्गेनिक वस्तुओं की जानकारी देने ग्रामायण प्रदर्शनी कल से

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जैसे-जैसे हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं हमारी दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। आसान और सुखद जीवनशैली की चाह में हम दैनिक उपयोग में आने जाने किन-किन वस्तुओं का इस्तेमाल कर बैठते हैं जो हमारी सेहत को चौपट कर रहे हैं। लोगों को ऑर्गेनिक वस्तुएं की जानकारी देने , पर्यावरण पूरक उत्पादन तथा गोवंश उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 से 11 फरवरी तक ग्रामायण प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी अनिल सांबरे ने प्रेस कांफ्रेंस में देते हुए बताया कि इसमें पूरे विदर्भ से लगभग 82 ग्रामीणजन स्टॉल्स लगाने वाले हैं, जिसमें सूत से खेत तक की हर चीज रखी जाएगी। साथ ही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीणों को प्लेटफॉर्म देना है, उनके द्वारा बनाई गई वस्तुएं न तो ज्यादा लोग जानते हैं और न ही उसे खरीदते हैं। साथ ही इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से कपास से बने कपड़े की पूरी प्रक्रिया, घाणी का तेल, ऑर्गेनिक गुड़, सुपारी-पान से बनी प्लेट्स, ग्लास के साथ ही कृषि पर्यटन का भी स्टॉल आकर्षण का केन्द्र होगा।
लोगों को जागरुक करने का प्रयास
आमतौर पर प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कारण कागज के लिफाफे, कपड़े की थैली का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक किया जाएगा कि सभी लोग प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। महर्षि कर्वे शिक्षण संस्था में प्रदर्शनी का उद्घाटन 9 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा, जो अन्य दिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। मुख्य अतिथि समृद्धि बैंक की अध्यक्ष कांचन गडकरी, महापौर नंदा जिचकार, पक्षी व पर्यावरण तज्ञ मारोति चितमपल्ली, नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ विलास डांगरे, एमसीईएल के सीएमडी आर उन झा उपस्थित होंगे। सुरेखा संजय सराफ, मंजूषा चंद्रकांत रागीट, अनुराधा सांबरे, चंद्रकांत शामराव रागीट, श्रीकांत गाडगे, कर्वे शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मिलिंद कुकडे, धनश्री संस्था की सुलभा दाणी उपस्थित थीं। मान्यवरों ने जनता से प्रदर्शनी का लाभ लेने का आह्वान किया है।
Created On :   8 Feb 2018 1:17 PM IST