- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Grand administrative building to be built in the sub-capital Nagpur
दैनिक भास्कर हिंदी: उपराजधानी नागपुर में बनेगी भव्य प्रशासनिक इमारत के अलावा विदर्भ-मराठावाडा के हिस्से आया यह सब...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार विदर्भ अंचल के नागपुर और अमरावती पर खासी मेहरबान नजर आ रही है। उपराजधानी नागपुर में भव्य प्रशासनिक इमारत का निर्माण करेगी। इमारत का निर्माण उपराजधानी के कद के अनुरूप होगा। इसके लिए नक्शा और बजट तैयार करने का काम शुरू है। प्रशासनिक इमारत के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में राज्यका बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर- मुंबई हिंदूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का काम 44 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस परियोजना के 701 किलो मीटर में से 500 किलो मीटर लंबे नागपुर-शिर्डी मार्ग महाराष्ट्र दिवस 1 मई 2021 को परिवहन के लिए खोल दिया जाएगा। इस महामार्ग के मराठवाड़ा अंचल के नांदेड़, हिंगोली, परभणी और जालना जिले के विकास की दृष्टि से नांदेड़ से जालना तक 200 किलो मीटर लंबा एक्सप्रेस वे कनेक्टर (द्रुतगती जोड महामार्ग) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 7 हजार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।
समृद्धि महामार्ग पर होगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर
प्रदेश के नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे और मुंबई-नाशिक महामार्ग पर मेगा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। बजट में संशोधित इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा की गई है। इससे पहले सरकार ने साल 2018 में ग्रीन हाऊस गैस का परिणाम कम करने और शहर के प्रदूषण को रोकने के लिए ई-वाहन नीति घोषित की थी। अब समय के अनुसार इस नीति में संशोधन किया जा रहा है।
गोरेवाडा में सुरू होगा सफारी
नागपुर के बालासाहब ठाकरे गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय संस्कृति के पहचान कर सकने के लिए नागपुर में बालासाहब ठाकरे गोरेवाडा आंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में गोंडवना थीम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। गोरेवाडा में सफारी भी शुरू की जाएगी। नागपुर में प्रादेशिक न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला में वन्य जीव डीएनए प्रौद्योगिकी (तंत्रज्ञान) विभाग शुरू किया जाएगा।
अमरावती में संतरा प्रसंस्करण परियोजना
विदर्भ के संतरा उत्पादक किसानों के लिए अमरावती के वरुण और मोर्शी तहसील में अत्याधुनिक संतरा प्रसंस्करण परियोजना स्थापित की जाएगी।
अमरावती एयरपोर्ट के हवाई पट्टी का विस्तार
अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट के विस्तार, नई टर्मिनल बिल्डिंग और रात में हवाई जहाज परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का काम शुरू है। जबकि अकोला शिवणी में बड़े हवाई जहाज के उड़ान के लिए हवाई पट्टी बढ़ाने व अन्य कामों के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू है। वहीं शिर्डी हवाई अड्डे में नया एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर और रात में उड़ान सुविधा और यात्री सेवा का काम शुरू है।
विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था को 10 करोड़
विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था के महाविद्यालय के मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए
10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
औरंगाबाद में साइट्रस एस्टेट
मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों के मौसंबी फल की गुणवत्ता व उत्पादकता बढ़ाने के लिए औरंगाबाद के पैठण में 62 एकड़ क्षेत्र में साइट्रस साइट्रस एस्टेट स्थापित किया जाएगा।
ऑरिक सिटी में चिकित्सा उपकरण पार्क
औरंगाबाद के ऑरिक सिटी में प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण पार्क और रायगड में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क परियोजना को विभिन्न विशेष प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा। दोनों पार्क में 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश का अनुमान है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। प्रदेश में सीधे विदेशी निवेश और 50 करोड़ रुपए और उससे अधिक निवेश करने वाले औद्योगिक प्रस्ताव को सीधे महालाइसेंस देने का फैसला किया गया है।
औरंगाबाद में अंडा उत्पादन केंद्र
रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए औरंगाबाद के चिखलठाणा में अंडा (अंडीपुंज) उत्पादन केंद्र और अन्य संबंधित सुविधा का निर्माण किया जाएगा।
उस्मानाबाद और नाशिक में बनेगा चिकित्सा महाविद्यालय
प्रदेश के उस्मानाबाद, नाशिक, सिंधुदुर्ग, रायगड और सातारा में नया सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय बनाया जाएगा। अमरावती और परभणी में भी चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। जबकि लातूर के विलासराव देशमुख सरकारी महाविद्यालय विज्ञान संस्था के नए बाहरी मरीजों (बाहयरुग्ण) इमारत के निर्माण के लिए 73 करोड़ 29 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बजट 2021-22 : जानिए - किसको क्या मिला, खेती के लिए 3 लाख रुपए तक कर्ज पर कोई ब्याज नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र का बजट : महा विकास आघाडी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे पवार
दैनिक भास्कर हिंदी: बजट में 75 हजार हेक्टेयर ऊबड़-खाबड़, अनउपजाऊ भूमि को उपजाऊ बनायेंगे बजट में किया गया प्रावधान - राज्य मंत्री श्री कुशवाह!
दैनिक भास्कर हिंदी: सीवर लाइन के लिए उपलब्ध कराओ बजट ताकि मानसून के पहले पूरा हो सके काम
दैनिक भास्कर हिंदी: बजट में किया प्रावधान 75 हजार हेक्टेयर ऊबड़-खाबड़ जमीन बनाएंगे उपजाऊ - राज्य मंत्री श्री कुशवाह लगभग 2 लाख किसानों को होगा फायदा!