इस साल बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर, अगले साल होगी मूर्ती की स्थापना

Grand Ram temple will be ready this year, idol will be installed next year
इस साल बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर, अगले साल होगी मूर्ती की स्थापना
जलगांव में आदित्यनाथ का ऐलान  इस साल बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर, अगले साल होगी मूर्ती की स्थापना

डिजिटल डेस्क, जलगांव. अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य निर्माण चल रहा है। पांच सौ साल बाद जब संतों के मार्गदर्शन में आंदोलन आगे बढ़ा। तो देशहित में सोचने वाली सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल के अंत तक मंदिर का काम पूरा हो जाएगा और अगले साल की शुरुआत तक रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। जामनेर तहसील के गोदरी में हिंदू गोर बंजारा लभना नायकड़ा समाज कुंभ के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस मौके पर आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन की मानसिकता सफल नहीं हो सकती। 150 साल तक भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जो जल्द ही चौथे स्थान पर होगा। भारत दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर कब्जा करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत जी-20 देशों का नेतृत्व कर रहा है।

धर्मांतरण विरोधी कानून की जरूरत

उत्तर प्रदेश में कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता है, ऐसा करने पर 10 साल की सजा है। अब दंगे नहीं होते। साथ ही गोहत्या पर भी सख्ती बरती जाती है। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं, लेकिन अगर हमारे हित को ठेस पहुंची, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धर्म परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्रीय रूपांतरण की मंशा देखी जाती है। इसलिए सख्त कानून की जरूरत है।

Created On :   30 Jan 2023 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story