- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ई वाहनों पर लगेगी हरी नंबर प्लेट,...
ई वाहनों पर लगेगी हरी नंबर प्लेट, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय से हाल ही में फरमान जारी किया गया है। जिसमें शहर में चलनेवाले ई वाहनों को अलग पहचान देने के लिए इनकी नंबर प्लेट बदलने के निर्देश दिए गए हैं। पीली प्लेट की जगह अब हरी नंबर प्लेट पर पीले रंग से अंक लिखना पड़ेगा। वहीं निजी इस्तेमाल किये जानेवाले वाहनों पर हरे प्लेट पर सफेद रंग से नंबर लिखना जरूरी रहेगा। यह नंबर प्लेट एक तरफ ई वाहनों को अलग पहचान देगी वहीं दूसरी ओर पर्यावरण मुक्त का संदेश भी देनेवाली है।
नागपुर शहर में लगातार लोकल परिवहन व्यवस्था बदलते जा रही है। इसमें सबसे पहले एस टी बसें फिर ऑटो अब एप बेस टैक्सियों का दौर है। लेकिन यह सभी वाहन जितने ज्यादा चलेंगे, उतना ज्यादा पर्यावरण के लिए घातक हैं। ऐसे में ई वाहनों काे सरकार बढ़ावा दे रही है। केवल नागपुर शहर की बात करें तो वर्तमान स्थिति में 1 हजार 8 सौ से ज्यादा ई वाहन हैं। जिसमें कैब से लेकर ई कार्ट, मोटारसाइकिल, स्कूटर व ई रिक्शा शामिल हैं। हालांकि अब तक इनकी नंबर प्लेट देख इन्हें पहचानना संभव नहीं था। लेकिन अब इनके नंबर प्लेट से इन वाहनों की पहचान होनेवाली है।
अब तक इन वाहनों पर भी बाकी वाहनों की तरह ही ट्रान्सपोर्ट वाहनों में पीले नंबर प्लेट पर काले रंग से अंक लिखे जा रहे थे। वही निजी वाहनों पर सफेद रंग की नंबर प्लेट पर काले रंग से अंक लिखे जा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हाल ही में केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय से एक फरमान जारी करते हुए राज्य के सभी आरटीओ में भेजे गये हैं। जिसमें ई वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगाने के दिशा-निर्देश दिये हैं। आंकड़ों की बात करें तो नागपुर शहर में फिलहाल शहर आरटीओ अंतर्गत 90 ई मोटार कैब हैं, वही पूर्व आरटीओ अंतर्गत 1 कैब है। ई कार्ट पर नजर डाले तो शहर में 31 वही पूर्व में 66 वाहन है। इसके अलावा मोटरसाइकिल शहर आरटीओ हद में 251 वही पूर्व आरटीओ में 188 है। सर्वांधिक ई रिक्शा पूर्व आरटीओ में यानी 1 हजार 3 सौ 98 है। वही शहर आरटीओ अंतर्गत 113 ई रिक्शा है। अब नियमानुसार इन वाहनों पर हरे नंबर की नंबर प्लेट लगनेवाली है।
Created On :   12 Aug 2019 3:23 PM IST