किराना व्यापारी ने खेत में जाकर कर ली खुदकुशी 

Grocery trader committed suicide by going to the farm
किराना व्यापारी ने खेत में जाकर कर ली खुदकुशी 
भंडारा किराना व्यापारी ने खेत में जाकर कर ली खुदकुशी 

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा). तुमसर के रामकृष्ण नगर निवासी किराना व्यापारी ने अपने तुमसर कोष्टी मार्ग पर अपने  खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी की। घटना बुधवार,19 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे सामने आई। मृतक का नाम विनोद गोविंद भुरे (45) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद भुरे खापाटोली के नवदुर्गा किराना स्टोर्स के मालिक थे। प्रतिदिन सुबह उठकर आठ बजे के करीब खेत पर जाते थे। हर रोज की तरह बुधवार को भी कोष्टी मार्ग पर स्थित खेत पर गए थे। दोपहर 12 बजे के दौरान खेत में काम करने वाले नौकर को पीने का पानी लाने के बहाने से दूर भेजकर दुपट्‌टे से शेड के हुक को फांसी लगाकर खुदखुशी की। नौकर जब लौटा तो उसने विनोद को लटका हुआ पाया। उसने घटना की जानकारी विनोद के परिजनों को दी। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। तुमसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर पंचानामा किया तथा शव को शवविच्छेदन के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया। तुमसर पुलिस ने मामला दाखिल कर मामले की जांच शुरू की है।

फांसी लगाकर आत्महत्या

गोंदिया के डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत ग्राम डव्वा निवासी चोपराम गोमाजी कवरे (43) 17 अप्रैल को रात मंे भोजन कर सो गया था। रात 11 बजे के दौरान उसकी पत्नी उमनबाई की नींद खुली तो उसे पति खाट पर नहीं दिया। यहां वहां खोज करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह 6 बजे के दौरान घर के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास सागवान के पेड़ से नायलॉन की रस्सी से लटकता हुआ उसका शव दिखा। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस हवलदार बिल्लाेरे कर रहे है।

Created On :   20 April 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story