GST: नागपुर में हो सकता है नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल

GST: Nagpur may have cadre control of Nashik and Aurangabad
GST: नागपुर में हो सकता है नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल
GST: नागपुर में हो सकता है नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में GST नागपुर जोन का कैडर कंट्रोल बनाने की कवायद के बीच नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल भविष्य में नागपुर करने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल GST नागपुर रेवेन्यू जोन है और नागपुर का कैडर कंट्रोल GST भोपाल है। नाशिक व औरंगाबाद रेवेन्यू जोन नागपुर है, लेकिन इनका कैडर कंट्रोल GST मुंबई है। केंद्र सरकार GST प्रशासन के जिस नए ढांचे पर अध्ययन कर रहा है, उसमें नागपुर को रेवेन्यू जोन के साथ ही कैडर कंट्रोल बनाने पर भी विचार हो रहा है। GST नागपुर जोन के तहत विदर्भ, नाशिक व औरंगाबाद विभाग आता है।

नागपुर रेवेन्यू जोन होने के बावजूद इसका कैडर कंट्रोल GST भोपाल है। इसी तरह नाशिक व औरंगाबाद नागपुर जोन में है, लेकिन इनका कैडर कंट्रोल GST मुंबई है। कामकाज सुचारु व सुलभता से चले इसलिए सरकार समय-समय पर प्रशासनिक ढांचे में सुधार करती है। सरकार देश में GST के नए कैडर कंट्रोल बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। GST का मानव संसाधन विकास (HRD) विभाग इसका अध्ययन कर रहा है। GST नागपुर के मुख्य आयुक्त पी के अग्रवाल की अगुवाई में हाल ही एक प्रतिनिधिमंडल ने एचआरडी विभाग के उच्चाधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की और एक प्रस्ताव पेश किया।

फिलहाल GST नागपुर जोन के अधिकारियों के प्रमोशन, तबादले, डीपीसी व एसीपी से संबंधित मामले GST भोपाल देखता है। नागपुर जोन के अधिकारियों को प्रमोशन, एसीपी व डीपीसी संबंधी कामों के लिए भोपाल जाना पड़ता है। नागपुर कैडर कंट्रोल बनने पर अधिकारियों को भोपाल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

GST नागपुर के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में एचआरडी के अधिकारियों से मिला और एक प्रस्ताव पेश किया। सरकार नए कैडर कंट्रोल बनाने पर विचार कर रही है। फिलहाल नागपुर जोन का कैडर कंट्रोल भोपाल है। इसी तरह नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल मुंबई है। नागपुर में कैडर कंट्रोल बनाने पर विचार हो रहा है और नाशिक व औरंगाबाद को मुंबई की बजाय नागपुर से जोड़ा जा सकता है। GST नागपुर के प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। -- अजित के. जी, महासचिव, सुपरिटेंट एसोसिएशन (GST) नागपुर।

नागपुर बन सकता है कैडर कंट्रोल
फिलहाल नागपुर जोन का कैडर कंट्रोल भोपाल है और जरूरी प्रशासनिक कार्यों का निपटारा भोपाल से होता है। नागपुर जोन का कैडर कंट्रोल नागपुर में बन सकता है। देश में नए कैडर कंट्रोल बनाने पर सरकार विचार कर रही है। GST नागपुर में इन मुद्दों के अध्ययन के लिए एक समिति बनी थी। GST नागपुर ने दिल्ली में उच्चाधिकारियों से मिलकर जरूरी जानकारी साझा की। विदर्भ, नाशिक व औरंगाबाद का कैडर कंट्रोल नागपुर में बनाने पर विचार हो रहा है। रेवेन्यू जोन व कैडर कंट्रोल एक जगह रहने से काम करना सुविधाजनक होता है।
-धीरज पाटील, अध्यक्ष, एससी, एसटी, आेबीसी (GST) एम्प्लाइज एसोसिएशन नागपुर. 

Created On :   11 Jan 2020 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story